उत्तराखंड में हिमस्खलन बना आफत, बर्फ के तूफान में 10 ट्रेनी पर्वतारोही की मौत; 28 की तलाश जारी

Spread the love

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बर्फ के तूफान, हिमस्खलन ‘एवलांच’ से 10 ट्रेनी पर्वतारोहियों की मौत हो गई है। एनडीआरएफ,एसडीआरएफ,सेना द्वारा राहत व रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू जारी है।

Glacier Dangerous In Uttarakhand Garhwal Region - उत्तराखंड में ग्लेशियरों  के नीचे आबाद क्षेत्रों को झीलों का खतरा अधिक - Amar Ujala Hindi News Live

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बर्फ के तूफान, हिमस्खलन ‘एवलांच’ से 10 ट्रेनी पर्वतारोहियों की मौत हो गई है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना द्वारा राहत व रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उत्तराखंड सरकार ने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM)  के प्रशिक्षार्थियों के रेस्क्यू के लिए केंद्र सरकार से मदद मांगी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर बात की और हादसे के बारे में जानकारी दी।

मालूम हो कि मंगलवार सुबह उत्तरकाशी के दौपद्री डांडा-दो से वापस लौट रहे पर्वतारोहियों का दल अचानक हिमस्खलन होने से उसकी चपेट में आ गया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे राज्य आपदा कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी मिली थी, जिसके बाद राहत व बचाव का कार्य जारी है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कि बचाव कार्य के लिए हर संभव मदद की जाएगी। पीटीआई रिपोर्ट्स के अनुसार, हिमस्खलन में 10 प्रशिक्षार्थियों की मौत हो गई है।

Avalanche Warning In Uttarakhand Five Districts - उत्तराखंड: इन पांच जिलों  में भारी हिमस्खलन की चेतावनी, Ndrf ने जारी किया अलर्ट - Amar Ujala Hindi  News Live

द्रौपदी का डांडा-दो पर्वत चोटी में हिमस्खलन से निम के प्रशिक्षार्थियों के फंसे होने की सूचना मिलते ही तत्काल ही केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ से फोन पर वार्ता कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए मदद का आग्रह किया गया। केंद्र ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। निम के साथ ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी के जवान राहत एवं बचाव कार्य में लगे हैं।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

 829 total views,  3 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

History of October 6 : प्रसिद्ध अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ विनोद खन्ना के जन्मदिन के अलावा इतिहास में आज क्या कुछ है खास

Thu Oct 6 , 2022
Spread the loveHistory of October 6 : 6 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – फ्रांस के राजा लुईस ने 1499 में मिलान पर कब्जा किया। ग्रेगरी के पंचांग के लागू होने के कारण 1582 में पोलैंड, स्पेन, इटली तथा पुर्तगाल में यह दिन रद्द किया गया। यानि इस साल ऐसा कोई दिन […]

You May Like