गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर भारत की हुंकार, दुनिया को दिखाई अपनी ताकत

Spread the love

74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराएंगी। इसके बाद वह परेड की सलामी लेंगी। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी आज के इस समारोह के मुख्य अतिथि हैं।

Republic Day 2023 LIVE: गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर भारत की हुंकार, दुनिया को दिखाई अपनी ताकत

 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी आज के इस समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। गणतंत्र दिवस समारोह से पहले राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, 26 जनवरी को लगभग 65,000 लोग परेड देख रहे हैं। 26 जनवरी की परेड की सुरक्षा के लिए लगभग 6,000 जवानों को तैनात किया गया है, जिसमें दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल और एनएसजी शामिल हैं। करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से कर्तव्य पथ पर नजर रखी जा रही है।

कर्तव्य पथ पर भारत की हुंकार, दुनिया को दिखाई अपनी ताकत

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान राफेल सहित 50 विमानों ने हुंकार भरी है। इस दौरान उन्होंने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। कर्तव्य पथ पर भारतीय सेनाओं के 50 विमानों ने फ्लाई पास्ट किया। आज विभिन्न राज्यों और मंत्रालयों की कुल 23 झाकियां निकाली गईं।

 752 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

UP की झांकी में अयोध्या तो हरियाणा में भगवद गीता...

Thu Jan 26 , 2023
Spread the loveदेशभर में आज 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। पीएम मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने इस अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) के अवसर पर कर्तव्य पथ पर निकलने वाली परेड को देखने के लिए सभी उत्सुक होते हैं। परेड में […]

You May Like