निर्देशक पान नलिन की गुजराती फिल्म ‘छेल्लो शो’ पर शुरु हुआ विवाद, फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया को भंग करने की उठी मांग

Spread the love

2023 के ऑस्कर्स के लिए फिल्म ‘छेल्लो शो’ को भारत की ऑफिशियल एंट्री चुना गया है। निर्देशक पान नलिन की यह गुजराती फिल्म  फिल्म अब विवादों में  भी आ गई है। दरअसल, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉईज (FWICE) ने इसका विरोध किया है।

मंगलवार को फ़िल्म फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव सुपर्ण सेन ने इसका आधिकारिक ऐलान किया। जहां जाने-माने कन्नड़ फ़िल्म डायरेक्टर टीएस नागाभरना की अध्यक्षता वाली ज्यूरी ने ‘छेल्लो शो’ फ़िल्म का चयन किया।

वहीं इस फिल्म का विरोध करने वाली FWICE का कहना है कि यह मूवी भारतीय फिल्म नहीं है। फेडरेशन ने यह भी कहा कि फिल्म के सिलेक्शन का तरीका सही नहीं और जूरी को ही डिजॉल्व कर देना चाहिए। बता दें कि छेलो शो के चुने जाने का अनाउंसमेंट Film Federation of India (FFI) ने किया था। इसका इंग्लिश टाइटल Last Film Show है। मूवी भारत में 14 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

आपको बता दें कि गुजराती फिल्म छेलो शो का बेस्ट फॉरेन फिल्म कैटिगरी में भारत से सिलेक्शन हुआ है। भारत से ऑफिशियल एंट्री की रेस में एसएस राजामौली की RRR और विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स थीं। फिल्म एक 9 साल के बच्चे, समय की कहानी है। वह सिनेमाहॉल के प्रोजेक्शन बूथ में घुस जाता है। वह टेक्नीशियन को खाने की घूस देकर फिल्म देखता है और उसकी जिंदगी बदल जाती है।

FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी तिवारी ने कहा, हम चाहते हैं कि फिल्म का चुनाव फिर से हो और इस समय जो जूरी है उसे भंग कर दिया जाए। उनमें से आधे लोग तो यहां कई साल से हैं और उनमें से ज्यादातर फिल्में देखते नहीं और वोटिंग कर दी। अगर Last Film Show ऑस्कर्स के लिए भेज दी गई तो भारत पर खराब असर पड़ेगा। इस इंडस्ट्री को बड़ी मात्रा में फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि वे इन्फॉर्मेशन ऐंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टर अनुराग ठाकुर को भी इस बारे में लिखेंगे।

यह भी पढ़ें : दिलीप टिर्की निर्विरोध चुने गए हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष

 866 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

History of September 24 : जानिए आज का इतिहास क्या कुछ है खास

Sat Sep 24 , 2022
Spread the loveHistory of September 24 : 24 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – फ्रांस ने 1688 में जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। ईस्ट इंडिया कंपनी को 1726 में बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया। अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का […]

You May Like