पंजाब के सीएम भगवंत मान के ‘फैन’ हुए कांग्रेस नेता सिद्धू..

Spread the love

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सोमवार को मुलाकात हुई। इस भेंट के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर मान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान जमीन से जुड़े हुए (डाउन टु अर्थ) इंसान हैं। पंजाब में अवैध कब्जे वाली जमीनों को खाली कराने को लेकर भी सिद्धू ने मान की प्रशंसा की।

सिद्धू ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मुझे ऐसा नहीं लगा कि किसी मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं। वह बहुत ही डाउन टु अर्थ हैं।’ इस मीटिंग के बाद सिद्धू ने एक वीडियो ट्वीट किया और लिखा, 50 मिनट में बहुत ही उपयोगी बातें हुईं जो कि लंबे समय से हमारे अजेंडा का हिस्सा हैं। हमने लोगों की आय बढ़ाने के बारे में बात की जो कि पंजाब की बड़ी समस्या है। सीएम भगवंत मान एक ग्रहणशील इंसान हैं। उन्होंने जनता की उम्मीदों पर खरे उतरने का वादा किया है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि भगवंत मान में किसी तरह का ईगो नहीं है और वह बहुत ही धैर्य के साथ बातों को सुनते हैं। वह बिल्कुल उसी तरह हैं जैसे 15 साल पहले थे जब उनसे पहली मुलाकात हुई थी। सिद्धू ने कहा, मान पंजाब की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर हैं। उनके साथ बैठक के दौरान वक्त का पता ही नहीं चला।

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू भगवंत मान से पहली बार लाफ्टर चैलेंज शो के दौरान मिले  थे। हालांकि उस वक्त सिद्धू जज हुआ करते थे और भगवंत मान कंटेस्टेंट थे। सिद्धू पंजाब चुनाव के बाद पहले भी मान की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि भगवंत मान बहुत ही ईमानदार व्यक्ति हैं।

 805 total views,  3 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने चौपाल लगाकर छात्रा एवं महिलाओं को किया जागरूक..

Tue May 10 , 2022
Spread the loveयूपी की राजधानी लखनऊ के निगोहा थाना क्षेत्र के रघुनाथ खेड़ा गांव में मिशन शक्ति के अंतर्गत पुलिस द्वारा नारी सुरक्षा के लिए महिलाओं व छात्रों को जागरूक किया गया महिला पुलिस कर्मी द्वारा महिला सुरक्षा हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। दरअसल महिलाओं छात्राओं व […]

You May Like