राहुल गांधी आखिर क्यों नहीं लड़ रहे अध्यक्ष पद का चुनाव? 2024 के लिए है नया दांव!

Spread the love

7 सितम्बर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक 3,570 किमी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। इस बीच पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव की चर्चा तेज हो गई है।

Rahul Gandhi, Bharat Jodo Yatra, Congress: Rahul Gandhi Leading, Congress'  Mega March Begins: 10 Facts

कांग्रेस अध्यक्ष पद स्वीकार करने हेतु राहुल गांधी को मनाने अशोक गहलोत हाल ही में कोच्चि पहुंचे थे। लेकिन राहुल गांधी ने यह साफ कर दिया कि गांधी परिवार का कोई भी सदस्य अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेगा। इस घोषणा के बाद पार्टी अध्यक्ष पद के लिए कई नेता सामने आए हैं।

बीजेपी अक्सर कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाती रहती है। ऐसे में माना जा रहा है कि राहुल गांधी संगठन में जवाबदेही तय करने के साथ ही परिवारवाद के आरोपों से भी पार्टी को मुक्त कराना चाहते हैं।  

Rahul Gandhi meets civil society members at Bharat Jodo Yatra conclave  organised by Congress | Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा पर राहुल गांधी  बोले- कोई मेरे साथ चले या न चले,

पार्टी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नहीं लेने को राहुल गांधी की 2024 के लोकसभा चुनाव रणनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

इससे पहले आनंद शर्मा कह चुके हैं कि कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर भी सोचने की जरुरत है। ऐसे में गांधी परिवार के इतर कोई और अध्यक्ष बनता है तो इससे पार्टी के अंदर और बाहर सकारात्मक संदेश जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर, अशोक गहलोत, कमलनाथ, मनीष तिवारी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत सात संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आ रहा है। वहीं सबसे प्रबल दावेदारों में अशोक गहलोत और शशि थरूर का नाम सबसे ऊपर है।

आपको बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा था कि कांग्रेस में नए लोगों को जिम्मेदारी लेनी होगी, इसलिए मैं पद छोड़ रहा हूं, अब किसी और को पार्टी अध्यक्ष बनाया जाए। इसके बाद सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनीं। तब से लेकर अबतक कई बार राहुल को दोबारा अध्यक्ष बनाने की मांग उठ चुकी है। हालांकि, राहुल कई मौकों पर अध्यक्ष बनने से इनकार कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें : दिलीप टिर्की निर्विरोध चुने गए हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष

 666 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निर्देशक पान नलिन की गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' पर शुरु हुआ विवाद, फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया को भंग करने की उठी मांग

Fri Sep 23 , 2022
Spread the love2023 के ऑस्कर्स के लिए फिल्म ‘छेल्लो शो’ को भारत की ऑफिशियल एंट्री चुना गया है। निर्देशक पान नलिन की यह गुजराती फिल्म  फिल्म अब विवादों में  भी आ गई है। दरअसल, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉईज (FWICE) ने इसका विरोध किया है। मंगलवार को फ़िल्म फ़ेडरेशन […]

You May Like