67 साल के Bill Gates इस खूबसूरत महिला को कर रहे हैं डेट, इससे पहले मेलिंडा गेट्स से तलाक के कारण थे सुर्खियों में

Spread the love

दुनिया के सबसे रईस व्यक्तियों में शामिल और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में छाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि 67 साल के बिल गेट्स को फिर से मोहब्बत हो गई है और वो इन दिनों सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल के CEO रहे मार्क हर्ड की पत्नी पाउला हर्ड को डेट कर रहे हैं, बता दें कि पाउला की उम्र 60 साल है और उनके पति मार्क हर्ड का साल 2019 में निधन हो चुका है।

Image

बिल गेट्स और पाउला हर्ड (Paula Hurd) के एक करीबी के मुताबिक दोनों एक दूसरे को बहुत पसंद करते हैं और उनके सभी क्लोज फ्रेंड्स इस बारे में जानते हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि अब रिलेशनशिप में आए दोनों को करीब एक साल का समय हो गया है। पाउला को अभी तक सभी ‘मिस्ट्री विमेन’ कहते थे लेकिन अब यह कोई रहस्य नहीं है क्योंकि उनके सभी करीबी इस रोमांटिक रिलेशनशिप के बारे में जानते हैं।

कौन हैं पाउला हर्ड?

पाउला फिलांथ्रोपिस्ट के रूप में पहचानी जाती हैं। वह टेक एग्जीक्यूटिव के रूप में काम कर चुकी हैं लेकिन अब एक इवेंट प्लानर के रूप में काम कर रही हैं। बिल और पाउला के कुछ कॉमन फ्रेंड्स हैं। दोनों 23 सितंबर, 2022 को लंदन के O2 एरिना में लेवर कप में एक साथ देखे गए थे। हाल ही में, इस जोड़ी को ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी स्पॉट किया गया था।

पाउला हर्ड ने साल 1990 में मार्क हर्ड से शादी की थी। मार्क का अक्टूबर 2019 में निधन हो गया। उन्हें कैंसर हो गया था। मार्क और पाउला की दो बेटियां हैं- कैथरीन औ कैली।

Bill Gates Is Dating Paula Hurd, Widow of Former CEO: 'But She Hasn't Met  His Kids Yet,' Says Source

बिल गेट्स इससे पहले मेलिंडा गेट्स से तलाक के समय सुर्खियों में आए थे। एकबार उन्होंने यह स्वीकार किया था कि अगर वह समय को पलटने में सफल रहते हैं तो वह मेलिंडा के अलावा किसी और से शादी करना “पसंद नहीं करेंगे”। मेलिंडा से शादी को लेकर उन्होंने कहा था, “यह एक बेहतरीन शादी थी। मैंने इसे नहीं बदला होता। तुम्हें पता है, मैं किसी और से शादी करना नहीं चाहूंगा।”

यह भी पढ़ें : भारत में भी हुई पेड Twitter Blue Tick की शुरुआत, देने होंगे 900 रुपए प्रति माह

 372 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sridevi के जीवन पर लिखी गई बायोग्राफी! पति बोनी कपूर करेंगे बुक लॉन्च, बायोपिक बनाने की भी है तैयारी

Thu Feb 9 , 2023
Spread the loveदिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी (Sridevi) के जीवन पर बायोग्राफी लिखी गई है। उनके निधन के करीब 5 साल बाद ये किताब लॉन्च होने जा रही है। इस बायोग्राफी का नाम ‘ श्रीदेवी द लेजेंड’ है, जिसे दिवंगत एक्ट्रेस के पति बोनी कपूर लॉन्च करेंगे। कहा जा रहा है कि […]

You May Like