7 June History : आज ही के दिन गांधीजी ने दक्षिण अफ्रीका में सविनय अवज्ञा के पहले कदम की की थी शुरूआत, जानें 7 जून का इतिहास

Spread the love

7 June History : 7 जून, 1893 को ही महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा का पहली बार इस्तेमाल किया था। 1893 में गांधीजी एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर वकालत करने दक्षिण अफ्रीका गए थे। वह उन दिनों दक्षिण अफ्रीका के नटाल प्रांत में रहते थे। किसी काम से दक्षिण अफ्रीका में वह एक ट्रेन के फर्स्ट क्लास कंपार्टमेंट में सफर कर रहे थे।

Gandhi Jayanti: Why Was Mahatma Gandhi Thrown Out Of The Train In Africa | अफ्रीका में ट्रेन से धक्के मारकर बापू को क्यों बाहर निकाला गया

उनके पास वैध टिकट भी था लेकिन उनको सफेद रंग का नहीं होने के कारण कंपार्टमेंट से निकल जाने को कहा गया। गांधीजी रेलवे अधिकारियों से भिड़ गए और कहा कि वे लोग चाहें तो उनको उठाकर बाहर फेंक सकते हैं लेकिन वह खुद से कंपार्टमेंट छोड़कर नहीं जाएंगे। उसके बाद उनको धक्का मारकर बाहर कर दिया गया और उनके सामान को दूर फेंक दिया गया। गांधीजी रात में स्टेशन पर ही ठंड से ठिठुरते रहे। वास्तव में अन्याय के खिलाफ खड़े होने की यही हिम्मत तो सविनय अवज्ञा थी।

Gandhi Jayanti: 7 Misconceptions About Mahatma Gandhi - महात्मा गांधी जयंती: गांधीजी के बारे में हैं ये गलतफहमियां, जानें सच - Navbharat Times

इस घटना से टूटने के बजाय रंगभेद के खिलाफ लड़ने का किया फैसला –

7 June History : इस घटना से गांधीजी टूटने की बजाए और मजबूत होकर उभरे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में रंग के नाम पर होने वाले भेदभाव और भारतीय समुदाय के उत्पीड़न के खिलाफ लड़ने का दृढ़ निश्चय किया। यहीं से गांधीजी का एक नया अवतार जन्म लेता है और अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए कमर कस लेते हैं। कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद भी उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में ही रुकने का फैसला किया।

when magistrate insulted gandhi in court, gandhi did this | विदेश में पहली नौकरी करते हुए जब गांधी जी ने मजिस्ट्रेट को सिखाया सबक | Hindi News, बिजनेस

उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के एक कानून के खिलाफ मुहिम चलाई जिसके तहत भारतीय समुदाय के लोगों को वोट देने का अधिकार प्राप्त नहीं था। 1894 में उन्होंने नटाल इंडियन कांग्रेस का गठन किया और दक्षिण अफ्रीका में भारतीय नागरिकों की दयनीय हालत की ओर दुनिया का ध्यान खींचा। 1906 में ट्रांसवाल सरकार ने भारतीयों के अधिकारों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। उस समय गांधीजी ने पहली बार सत्याग्रह या सामूहिक सविनय अवज्ञा आंदोलन छेड़ा। सात सालों के आंदोलन के बाद गांधीजी की कोशिश रंग लाई और दक्षिण अफ्रीकी सरकार समझौते के मेज पर आई।

Gandhi across the border | सरहद पार गांधी

7 June History :

1539 – बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूँ को हराया ।

1557 – इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की ।

1631 – मुग़ल बादशाह शाहजहाँ की पत्नी मुमताज़ बेगम का निधन। 14वें बच्चे के जन्म के समय 39 बरस की उम्र में मुमताज ने दम तोड़ा ।

1780 – लंदन में एंटी-कैथोलिक दंगों में लगभग 100 लोगों की मौत।

1893 – महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया ।

1967- छह दिवसीय युद्ध के दौरान, इजराइल के सैनिक यरुशलम में घुसे।

1971 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान से लगे भारत के सीमावर्ती इलाकों में हैजे से तीन हजार लोगों की मौत की पुष्टि की।

1974 – टेनिस के खेल में भारत का नाम दुनियाभर में रौशन करने वाले महेश भूपति का जन्म ।

1975 – राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में बदला गया और कमल के फूल का इसका प्रतीक चिन्ह बनाया गया ।

1979 – भारत का दूसरा उपग्रह भास्कर प्रथम सोवियत संघ के बीयर्स लेक से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया ।

1995 – अमेरिका के नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अंतरिक्ष यात्री बने।

1997 – महेश भूपति ग्रैंड स्लैम टेनिस खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने।

2000 – एक अमेरिकी अदालत ने माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश दिया।

2004 – इस्रायली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियाँ हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

2006 – नेपाल के आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए भारत ने एक अरब रुपये देने का निर्णय लिया।

2006 – जोर्डन मूल का इराकी उग्रवादी अबु मुसाब अल जरकावी अमेरिका के हवाई हमले में मारा गया । वह कट्टरपंथी इस्लामी संगठन अल कायदा का इराक में स्वयंभू प्रमुख था।

2017- म्यांमा वायुसेना का विमान अंडमान सागर में दुर्घटनाग्रस्त, 112 लोगों की मौत ।

यह भी पढ़ें : सलमान खान को धमकी मिलते ही मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, रविवार को मिला था धमकी भरा लेटर

7 जून को जन्में व्यक्ति – 

  • प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और उर्दू लेखक ख़्वाजा अहमद अब्बास का जन्म 1914 में हुआ
  • भारत के टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति का जन्म 1974 में हुआ।

Leander Paes opens up on his split with Mahesh Bhupathi

  • बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव का जन्म 1981 में हुआ।                                                                                                                                    Amrita Rao : मॉडलिंग से की थी अमृता राव ने करियर की शुरुआत, आरजे अनमोल से शादी के बाद फिल्मों से बना ली दूरी | TV9 Bharatvarsh

  7 जून को हुए निधन –

  • मु्ग़ल बादशाह शाहजहां की बीबी मुमताज़ बेगम की 1631 को मृत्यु हो गई।
  • अंग्रेज़ गणितज्ञ और कम्प्यूटर वैज्ञानिक एलेन ट्यूरिंग का निधन 1954 में हुआ वो थे।
  • फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति बी डी जत्ती का निधन 2002 में हुआ।

 386 total views,  3 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Lucknow : RSS के लखनऊ, उन्नाव और कर्नाटक कार्यालयों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, विदेशी नंबर से आया था मैसेज

Tue Jun 7 , 2022
Spread the loveLucknow : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी संघ से जुड़े डॉ. नीलकंठ मणि पुजारी को व्हाट्सएप पर मिली है। तीन भाषाओं में भेजे गए संदेश में लखनऊ, नवाबगंज के […]

You May Like