History of August 6 : 77 साल पहले अमेरिका ने पूरी दुनिया को दिखाया था परमाणु हथियारों का विनाशक रुप, जानिए आज का इतिहास

Spread the love

History of August 6 : 6 अगस्त 1945 की सुबह जापान के लिए वो त्रासदी लाने वाली थी जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। सुबह के 8 बज रहे थे। जापानी लोग काम करने पहुंच चुके थे। तभी हिरोशिमा शहर के ऊपर अमेरिकी विमानों की गड़गड़ाहट गूंजने लगी। इनमें से एक विमान में 3.5 मीटर लंबा, 4 टन वजनी और 20 हजार TNT के बराबर ऊर्जा वाला बम तबाही मचाने को तैयार था। इसका नाम था- लिटिल बॉय।

See the source image

इसे एनोला गे नाम के विमान में लोड किया गया। इस विमान को पायलट पॉल टिबेट्स उड़ा रहे थे। बम का लक्ष्य हिरोशिमा का AOE ब्रिज था। सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर विमान से बम गिरा और 43 सेकेंड बाद अपने लक्ष्य से कुछ दूर शीमा क्लीनिक के ऊपर जाकर फटा।

See the source image

History of August 6 : इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, सब कुछ मिट्टी में मिल गया। तापमान 10 लाख डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच गया। बम की जद में जो कोई भी आया, राख हो गया। सेकेंड्स में ही 80 हजार लोगों की मौत हो गई।

See the source image

इसी के साथ 3 लाख से भी ज्यादा आबादी वाला ये शहर तबाह हो गया। हिरोशिमा जापान का 7वां सबसे बड़ा शहर था। साथ ही यहां पर सेकेंड आर्मी और चुगोकू रीजनल आर्मी का हेडक्वार्टर भी था। सैन्य ठिकानों की वजह से ये शहर अमेरिका के निशाने पर था।

See the source image

History of August 6 : Japan – Wikipedia इस हमले से संभल पाता, इससे पहले ही अमेरिका ने 9 अगस्त को नागासाकी में दूसरा परमाणु बम गिरा दिया। इसका नाम फेटमैन था। 3 दिन के भीतर हुए इन दो हमलों से जापान पूरी तरह बर्बाद हो गया। मरने वालों का सटीक आंकड़ा आज तक पता नहीं चला। माना जाता है कि हिरोशिमा में 1.40 लाख और नागासाकी में करीब 70 हजार लोग मारे गए। इसके अलावा हजारों लोग घायल हुए, एटॉमिक रेडिएशन का शिकार हो गए और उन्हें कैंसर भी हो गया। जापान के लोगों में आज भी इस त्रासदी के जख्म मौजूद हैं।

6 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – 

  • ब्रुसेल्स में 1821 को ‘कौरियर आॉफ पेज बास’ अखबार का प्रथम संस्करण प्रकाशित।
  • बोलीविया ने 1825 में पेरू से स्वतंत्रता हासिल की।
  • मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना 1862 में की गई।
  • प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने मिलकर “वंदेमातरम” समाचार पत्र का प्रकाशन 1906 में प्रारंभ किया।
  • ऑस्ट्रिया ने 1914 में रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • अमेरिका ने 1945 में जापान के हिरोशिमा शहर पर परमाणु बम गिराए।
  • क्यूबा ने 1960 में देश के सभी प्रॉपर्टी का राष्ट्रीयकरण किया।
  • जमैका में 1962 को यूनाइटेड किंगडम का सम्राज्य समाप्त हुआ और उसे स्वतंत्रता मिली।
  • अमेरिका के नेवादा में विश्व के सबसे प्राचीन वृक्ष प्रोमेथस को 1964 में काटा गया।
  • नासा ने 1996 में मंगल पर जीवन होने की संभावना जताई।
  • भारत व ऑस्ट्रेलिया में 2001 को आर्थिक समझौता।
  • भारत और पाकिस्तान में तनाव के कारण ऑस्ट्रेलिया ने 2002 में पाकिस्तान से अपने नागरिकों को वापस बुलाया।
  • वर्ष 2000 में फिजी के प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी के ख़िलाफ़ तख्तापलट के मामले में उपराष्ट्रपति जोपे सेनीलोली को 2004 में 4 वर्ष की जेल।
  • दोनों देश 2005 में सीमा पर साझा गस्त तेज करने पर सहमत।
  • मध्य त्रिनिदाद में एक पुराने हिन्दू मन्दिर को 2007 में क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
  • हंगरी के वैज्ञानिकों ने 2007 में लगभग 80 लाख साल पुराने देवदार के वृक्ष का जीवाश्म प्राप्त करने का दावा किया।
  • सरकारी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को 2008 में अन्ध्र प्रदेश के कृष्णा पट्टनम में 880 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल बॉयलर लगाने का आर्डर मिला जो इस श्रेणी का पहला आर्डर है।
  • जम्मू-कश्मीर में 2010 को अचानक आई बाढ़ से कम से कम 255 लोग मारे गए।
  • थाईलैंड में 2011 को प्यूइआ थाई दल की यिंगलुक शिनवात्रा शु्रिवार देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
  • अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में 2011 को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 31 अमेरिकी और सात अफगानी सैनिकों की मौत हो गई।
  • नासा का क्यूरिओसिटी रोवर 2012 में मंगल ग्रह पर पहुंचा।
  • ऑस्ट्रिया द्वारा रूस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा 1914 में की।
  • जापानी नगर हिरोशिमा पर 1945 में अमेरिका ने पहला परमाणु बम गिराया।

6 अगस्त को जन्मे व्यक्ति – 

  • जापान के सम्राट गो टोबा का जन्म 1180 को हुआ था।
  • स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल के. एम. चांडी का जन्म 1921 को हुआ था।
  • भारत के पाँचवें लोकसभा अध्यक्ष गुरदयाल सिंह ढिल्‍लों का जन्म 6 अगस्त 1915 को हुआ था।
  • भारतीय क्रिकेटर ए. जी. कृपाल सिंह का जन्म 1933 को हुआ था।
  • भारत के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता राजेन्द्र सिंह का जन्म 1959 को हुआ था।
  • भारतीय, अमेरिकी फ़िल्म निर्देशक एम. नाइट श्यामलन का जन्म 1970 को हुआ था।

6 अगस्त को हुए निधन – 

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता सर सुरेन्द्रनाथ बेनर्जी का निधन 1925 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार एस. के. पोट्टेक्काट्ट का निधन 1982 को हुआ था।
  • भारतीय नेता भूपेश गुप्ता का निधन 1981 को हुआ था।
  • भारतीय राजनीतिज्ञ एवं दलित नेता सूरज भान का निधन 2006 को हुआ था।

6 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव –

  • विश्व स्तनपान दिवस (सप्ताह)
  • हिरोशिमा दिवस

यह भी पढ़ें : Sonbhadra : अवैध-खनन करके दबंग कर रहे किसान की जमीन पर कब्जा, परिवार के साथ की मारपीट और अभद्रता

 394 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CM Yogi ने रक्षा बंधन पर महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, 48 घंटे तक रोडवेज बसों में कर पायेंगी मुफ्त सफर

Sat Aug 6 , 2022
Spread the loveCM Yogi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर साल प्रदेश की महिलाओं को रक्षा बंधन के मौके पर 24 घंटे मुफ्त सफर की सुविधा देते हैं। लेकिन इस वर्ष रक्षा बंधन के अवसर पर यूपी की महिलाओं को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। उत्तर […]

You May Like