Mizoram में पत्थर की खदान ढहने से 8 की मौत, कई मजदूर हैं लापता, बचाव अभियान जारी

Spread the love

मिजोरम के हनथियाल जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के मौदढ़ इलाके में सोमवार को एक पहाड़ी ढलान पर पत्थर की खदान ढह गई। इस हादसे में करीब 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं चार लोग अभी भी मलबे में दबे हुए बताए जा रहे है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रशासन ने राहत बचाव कार्य शुरू दिए है। हनथियाल जिले के अतिरिक्त उपायुक्त सैजिकपुई ने इसकी जानकारी दी है। ज्यादातर मजदूर बिहार के बताए जा रहे हैं। कंपनी वहीं पास में ही सड़क निर्माण का काम कर रही है जिसके लिए वह पत्थर इकट्ठे कर रही थी।

मिजोरम से बाहर के हैं ज्यादातर मजदूर  : अधिकारी 

खबरों के मुताबिक इलाके के कुछ ग्रामीणों के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर लंच ब्रेक से लौट रहे थे। हनथियाल जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजॉय गुरुंग ने खदान में काम देखने वाले एक ठेकेदार के हवाले से कहा कि लगभग 12 लोगों की मौत होने की सूचना है। गुरुंग ने मीडिया से कहा, मरने वालों की सही संख्या का पता बचाव अभियान के पूरा होने के बाद चलेगा। इस बीच, आपदा प्रबंधन अधिकारी ने कहा कि, उन्हें अभी तक हनथियाल जिले के उपायुक्त से विस्तृत रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन उन्हें बताया गया कि खदान में पांच उत्खनन और अन्य ड्रिलिंग मशीनें दब गई हैं। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि, मजदूर ज्यादातर मिजोरम से बाहर के हैं।

पुलिस और असम राइफल्स के जवानों ने शुरू किया बचाव अभियान 

बता दें कि, राजधानी आइजोल से करीब 160 किमी दूर स्थित पत्थर की खदान ढाई साल से चालू थी। हादसे के बाद आपदा प्रबंधन अधिकारी, जिला प्रशासन, पुलिस और यंग मिजो एसोसिएशन के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। खोज और बचाव अभियान में सहायता के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, मिजोरम सशस्त्र पुलिस कर्मियों, सीमा सुरक्षा बल और असम राइफल्स के जवानों को भी बुलाया गया। यह निजी कंपनी हनथियाल और डॉन गांव के बीच राजमार्ग का निर्माण कर रही है, जिसके लिए खदान से पत्थर इकट्ठा करती है।

यह भी पढ़ें : आज बिरसा मुंडा की जयंती पर देशभर में मनाया जा रहा है ‘जनजातीय गौरव दिवस’, पीएम मोदी ने जारी किया वीडियो संदेश

 303 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

G20 Summit में पीएम मोदी ने रुस-यूक्रेन युद्ध पर कहा- शांति का रास्ता अपनाने की बारी अब हमारी

Tue Nov 15 , 2022
Spread the loveइंडोनेशिया के बाली में आज 17वें वार्षिक जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) की शुरुआत हो चुकी है। सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में विशेष रूप से रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के लिए शांति का रास्ता अपनाने पर […]

You May Like