9 जुलाई का इतिहास : इतिहास में 09 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

Spread the love

1816: अर्जेटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1819: सिलाई मशीन के आविष्‍कारक एलायस हाउ का जन्‍म।

1875: बम्बई स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना।

1925: भारतीय सिनेमा के सबसे सशक्त अभिनेताओं एवं बेहतरीन निर्देशकों में शुमार गुरु दत्त का जन्म।

1938: अपने सशक्त अभिनय से हिंदी सिनेमा को समृद्ध बनाने वाले अभिनेता संजीव कुमार का जन्म।

1951: देश में पहली पंचवर्षीय योजना (1951-56) को प्रकाशित किया गया।

1969: वन्यजीव बोर्ड ने शेर को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया।

1973 में शेर के स्थान पर बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया।

1973: ब्रिटेन के 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में ब्रिटिश साम्राज्य का सूर्य अस्त हुआ।

1982: तमाम सुरक्षा प्रणालियों को गच्चा देकर माइकल फागन नाम का एक शख्स ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ के शयनकक्ष तक पहुंच गया।

1991: दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा हिस्सा लेने की अनुमति मिली।

2002: ‘आर्गेनाइजेशन आफ़ अफ़्रीकन यूनिटी’ का नाम बदलकर ‘अफ्रीकन यूनियन’ किया गया।

2004: एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लड़ने हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए कोष बनाया।

2011: सूडान एक जनमत संग्रह के बाद अलग देश बन गया, 98.83 फीसदी लोगों ने अलग देश के समर्थन में वोट किया।

 386 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेखबर सरकार! झारखंड के सैकड़ों सरकारी स्कूलों में रविवार नहीं

Sat Jul 9 , 2022
Spread the loveझारखंड के जामताड़ा जिले में स्थानीय लोगों ने सरकारी नियमों को तोड़ते हुए स्कूलों पर मनमाने नियम थोप दिए हैं। इलाके के सैकड़ों स्कूलों में अब सरकारी नियमों के हिसाब से रविवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होता, बल्कि शुक्रवार (जुमा) को छुट्टी रहती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, […]

You May Like