9 June History : जल, जंगल और जमीन का संघर्ष 118 साल बाद भी है जारी, जानिए आज का इतिहास

Spread the love

9 June History : देखो अंग्रेज सिपाही आ गए हैं। बिरसा के अनुयायी भी आ गए हैं। देखो उन्होंने गोलियां चलाईं। अंग्रेज सिपाही भागे। उलिहातू से लेकर डोम्बारी बुरू और सईल रकब की पहाड़ियों तक में यह गीत आज भी गूंज रहा है। न केवल गीत, बल्कि वह संघर्ष भी जारी है..जल, जंगल, जमीन का। 118 साल बाद भी।

आदिवासी लोकनायक बिरसा मुंडा ने जब खुद को घोषित किया था भगवान | When Adivasi  Lok Nayak Birsa Munda declared himself God nodrt – News18 हिंदी

यह बताने की जरूरत नहीं, आज ही के दिन बिरसा मुंडा ने आखिरी सांस ली थी। वह तारीख थी नौ जून, 1900। कभी न अस्त होने वाले सूर्य का दंभ भरने वाली अंग्रेजी राजसत्ता महज 25 साल के इस युवक से इतना घबरा गई कि उसने रातों रात डिस्टिलरी पुल के पास उसका दाह संस्कार कर दिया।

9 June History : उसने उजाले तक भी सब्र करना उचित नहीं समझा और न ही परिवार वालों को खबर देना। जेल में बिरसा को अंग्रेजी सत्ता ने बीमार कर दिया और इस बीमारी से लड़ते हुए बिरसा शहीद हो गए, लेकिन लड़ाई कभी खत्म नहीं हुई।

9 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of June 9

  • दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने 1659 में धोखे से मुगल शहजादे दारा शिकोह को औरंगजेब के हवाले कर दिया।
  • स्वीडन और डेनमार्क के बीच 1720 को तीसरे स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
  • फ्रांसीसी सेना ने 1752 में भारत के त्रिचिनोपोली क्षेत्र में ब्रिटिश सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
  • स्पेन ने 1789 में वैंकूवर द्वीप के समीप ब्रिटिश जहाजों पर कब्जा किया।
  • लग्जमबर्ग 1815 में फ्रांस के कब्जे से आजाद हुआ।
  • चीन ने हांगकांग के कुछ नये क्षेत्रों को 1898 में 99 वर्षों के लिए ब्रिटेन से लीज पर लिया।

हांगकांग में चीन के खिलाफ प्रदर्शनों में क्या भारतीय शामिल हैं? | Know if  Indian are among protesters in Kong Kong against China – News18 हिंदी

  • डोनाल्ड डक कार्टून को पहली बार 1931 में प्रदर्शित किया गया।
  • कार्टून चरित्र डोनाल्ड डक 1934 में पहली बार डिजनी वाँल द्वारा निर्मित एनिमेशन फिल्म द वाइज लिटिल हैन में दिखी गई।
  • नार्वे ने 1940 में द्वितीय विश्व युद्व के दौरान जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
  • यूरोपीय देश सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड के फोर्ट स्मेदेरोवो क्षेत्र स्थित एक हथियार कारखाने में 1941 को विस्फोट से 1500 लोगों की मौत हुई।
  • रुस ने 1944 में फिनलैंड के केरेलिया क्षेत्र पर आक्रमण किया।
  • ऑस्ट्रेलिया की सेना ने 1945 में ब्रुनेई की खाड़ी स्थित उत्तरी बोर्नियो क्षेत्र में प्रवेश किया।
  • चीन में 1960 में आये चक्रवती तूफान मैरी के कारण 1600 लोगों की मौत हो गई।
  • लाल बहादुर शास्त्री 1964 में भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने।

9 June History :

lal bahadur shastri death anniversary why is it mysterious even today | Lal  Bahadur Shastri Death Anniversary: ताशकंद में हुई थी लाल बहादुर शास्त्री की  मौत, आज भी बनी हुई है रहस्य |

  • जॉर्डन के शाह हुसैन पर 1970 में गोलियां दागी गई।
  • ब्रिटेन की संसद की कार्यवाही का आम जनता के लिए 1975 में सीधा प्रसारण शुरु हुआ।
  • मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनावों में कंज़र्वेटिव पार्टी ने 1983 में लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल किया।
  • इंग्लैंड के पूर्व ओपनर ग्राहम गूच ने 1991 को 154 रन की यादगार पारी खेलते हुए स्वदेश में 22 साल बाद टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम को जीत दिलाई।
  • नाटो और यूगोस्लाविया ने 1999 में कोसोवा में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी ने 2001 में फ्रेंच ओपेन का युगल खिताब जीता।
  • म्यूनिख में 2006 में विश्व कप फ़ुटबाल की रंगारंग शुरुआत की।
  • केन्द्रशासित क्षेत्र प्रशासन ने चंडीगढ़ को 2008 में तम्बाकू मुक्त घोषित किया।
  • फ़िल्म अभिनेता शाहरूख खान ने 2008 में को नौवें इंटरनेशनल इण्डियन फ़िल्म एकेडमी (आईफ़ा) पुरस्कार समारोह में फ़िल्म ‘चक दे इण्डिया’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।

Shahrukh Khan starrer film Chak de India completed 10 years | 'चक दे इंडिया'  ने पूरे किए 10 साल, शाहरुख़ ने दिया ये स्पेशल मैसेज - Latest News & Updates  in Hindi

  • सउदी अरब के रियाद में 2011 को वाहन चलाने पर 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।

9 June History :

यह भी पढ़ें : Sologamy Marriage : एक विवाह ऐसा भी, बिना दूल्हे के क्षमा बिंदु ने खुद से की शादी, अकेले ही हनीमून मनाने का भी है प्लान

9 जून को जन्मे व्यक्ति – Born on 9 June

  • छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक लक्ष्मण प्रसाद दुबे का जन्म 1909 में हुआ।
  • भारतीय सिनेमा जगत् के प्रसिद्ध संगीतकार वसन्त देसाई का जन्म 1912 में हुआ।
  • स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता चौधरी दिगम्बर सिंह का जन्म 1913 में हुआ।
  • उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री तथा लेखिका नंदिनी सत्पथी का जन्म 1931 में हुआ।
  • सुप्रसिद्ध भारतीय कवि, संस्मरणकार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा सहृदय समीक्षक अजित शंकर चौधरी का जन्म 1933 में हुआ।
  • भारत की प्रथम महिला आइ.पी.एस किरण बेदी का जन्म 1949 में हुआ

Dr. Kiran Bedi - Alumni Relations, IITD

  • भारतीय हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल का जन्म 1975 में हुआ।

Fraud Case Filed Against Actress Ameesha Patel In Madhya Pradesh | 'गदर' के  तारा सिंह की सकीना मैडम पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, एक्ट्रेस बोलीं - 'मुझे जान  का खतरा था' | Patrika News

  • भारतीय संगीतकार अनुष्का शंकर का जन्म 1981 में हुआ।
  • भारतीय हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री सोनम कपूर का जन्म 1985 में हुआ।

Sonam Kapoor Profile: Height, Age, Affairs, Biography | Amar Ujala

 

9 जून को हुए निधन – Died on 9 June

  • भारतीय सेना नायक बन्दा सिंह बहादुर का निधन 1716 में हुआ।

जुल्म और यातनाओं में कटे 'बाबा बंदा सिंह बहादुर' के आखिरी दिन!

  • आदिवासी नेता और लोकनायक बिरसा मुंडा का निधन 1900 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध शहीद स्वतंत्रता सेनानी हरि किशन सरहदी का निधन 1931 में हुआ।
  • भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारी दिनेश चंद्र मजूमदार का निधन 1934 में हुआ।
  • अब्बास तैयबजी का निधन 1936 में हुआ वो भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी थे।
  • प्रसिद्ध गीतकार और शायर असद भोपाली का निधन 1990 में हुआ।
  • हिंदी फ़िल्मों में शीर्ष निर्देशक, निर्माणकर्ता और पटकथाकारों में से एक राज खोसला का निधन 1991 में हुआ वो थे।
  • हिन्दी चित्रपट निर्देशक (चलती का नाम गाड़ी) सत्एन बोस का निधन 1993 में हुआ।
  • भारत के स्वतंत्रता सेनानी, सांसद तथा प्रसिद्ध किसान नेता एन.जी. रंगा का निधन 1995 में हुआ।
  • महाराष्ट्र के प्रसिद्ध चित्रकार मक़बूल फ़िदा हुसैन का निधन 2011 में हुआ।

Maqool Fida Husain Biography in Hindi| मकबूल फिदा हुसैन का जीवन परिचय |

9 जून की महत्त्वपूर्ण तिथियां – Important Date of 9 June

  • अमर शहीद बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि

 424 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Nashiruddin Shah ने PM मोदी से की अपील, लोगों में अच्छी समझ पैदा करें, कहा एक दिन मुसलमानों के खिलाफ घृणा की लहर हो जायेगी खत्म

Thu Jun 9 , 2022
Spread the loveNashiruddin Shah : हाल ही में पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) पर बीजेपी नेताओं (नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल) द्वारा दिए विवादित बयान से देश समेत दुनिया में इस वक़्त माहौल गरम है। तमाम सेलिब्रिटीज इस मसले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और कंगना […]

You May Like