पाकिस्तान में 982 मौतें, सात लाख घर तबाह, लाखों बेघर हो गया। पाकिस्तान में बाढ़ से हाहाकार

Spread the love

भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के कई हिस्सों में बाढ़ के कारण लगभग 33 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं। जिसमें 1,456 घायल हुए हैं और 982 लोग मारे गए हैं।

982 मौतें, सात लाख घर तबाह, लाखों बेघर... पाकिस्तान में बाढ़ से हाहाकार

पाकिस्तान में इन दिनों बाढ़ के हाहाकार से भारी मात्रा में तबाही हुई है। भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के कई हिस्सों में बाढ़ के कारण लगभग 33 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं। जिसमें 1,456 घायल हुए हैं। और 982 लोग मारे गए हैं। शहबाज शरीफ सरकार को बचाव और राहत कार्यों में मदद के लिए सेना की ओर रुख करना पड़ा है। बाढ़ ने घरों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। पाकिस्तान की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि 3,000 किमी से अधिक सड़कें, लगभग 150 पुल और लगभग सात लाख घर बह चुके हैं। पाकिस्तान के कई इलाकों में 30 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है।

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में बाढ़ से हाहाकार! 900 से ज्यादा लोगों की  मौत, देश में आपातकाल की घोषणा - First Bharat

पाकिस्तान समाचार वेबसाइट डॉन ने शनिवार की सुबह जलजले की एक तस्वीर पेश करते हुए लिखा, “… वर्तमान में, आधे से अधिक (देश) पानी के नीचे है।और असामान्य मॉनसून बारिश से उत्पन्न अचानक बाढ़ के परिणामस्वरूप लाखों लोग बेघर हो गए हैं।”

पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश बनी 'आफत', बाढ़ के कारण बलूचिस्तान में 111 की  मौत, 6 हजार से ज्यादा घर हुए बर्बाद | TV9 Bharatvarsh

इस बाढ़ की वजह से 57 लाख से अधिक लोग बेघर हो चुके हैं। ट्रिब्यून ने खैबर-पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और सिंध प्रांतों में ‘मौत और विनाश का जलजला देखने को मिला। यहां बारिश लगातार जारी है। टूटी सड़कों और पुलों के कारण कई हिस्से मुख्य मार्गों और शहरों से कट चुके हैं। इस विनाशकारी बाढ़ में फसलों और पशुओं का भी नुकसान शामिल है।

पाकिस्तान में बाढ़-बारिश से हालात बद्तर हो गए हैं. लोगों को बड़ी तादाद में शिफ्ट करना पड़ रहा है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पाकिस्तान में विनाशकारी बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित सिंध और बलूचिस्तान इलाका है। पाक के रेलवे ने इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर परिचालन निलंबित कर दिया है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने खराब मौसम के कारण शुक्रवार को बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के लिए उड़ानें रोक दीं।

Pakistan International Airlines की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और  लेटेस्ट न्यूज़ in Hindi - Zee News Hindi

बाढ़ की विनाश लीला का अंदाजा इसी बात से पाकिस्तान सरकार इसे ‘राष्ट्रीय आपातकाल’ घोषित कर चुकी है। यूएन सेंट्रल इमरजेंसी रिस्पांस फंड पहले ही पाक को 3 मिलियन डॉलर आवंटित कर चुका है। द ट्रिब्यून ने यह भी कहा कि भारी बारिश की चेतावनी मंगलवार 30 अगस्त तक जारी रहेगी। आने वाले सप्ताह में और बारिश की भविष्यवाणी की गई है

 706 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

History of August 28 : जानिए आज का इतिहास, क्या कुछ है खास

Sun Aug 28 , 2022
Spread the loveHistory of August 28 : 28 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – तुर्की के सुल्तान सुलेमान प्रथम के सैनिकों ने 1521 में बेलग्रेड पर कब्जा किया। मुग़लों ने 1600 को अहमदनगर पर कब्जा किया। फ्रांस में 28 जुलाई 1794 को मैक्सीमिलियन रोबेस्पियर और उसके साथियों को मृत्युदंड दिए जाने […]

You May Like