देशभर में आज 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। पीएम मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने इस अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) के अवसर पर कर्तव्य पथ पर निकलने वाली परेड को देखने के लिए सभी उत्सुक होते हैं। परेड में निकलने वाली झांकियां भी देश की ताकत और संस्कृति को दर्शाती है।
यूपी की झांकी में दीपोत्सव दिखाया गया
गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या में मनाई जाने वाली दीपावली को दिखाया गया। वहीं, हरियाणा की झांकी में भगवद गीता पर आधारित डिजाइन को दर्शाया गया है। झांकी में भगवान कृष्ण को अर्जुन के सारथी के रूप में और उन्हें गीता का ज्ञान देते हुए दिखाया गया है।
711 total views, 1 views today