आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन कर के दिल्ली और उसके बाद पंजाब में अपनी सरकार बनाने में सफल हुई। इसी प्रतिबद्धता को दिखाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अपने ही एक कैबिनेट मंत्री के खिलाफ एक्शन लेते हुए उसे बर्खास्त कर दिया है। इस मंत्री पर अधिकारियों से ठेके पर 1 पर्सेन्ट कमीशन लेने का आरोप था। इस संबंध में एक वीडियो के जरिए उन्होंने जानकारी दी है। पंजाब पुलिस भी सिंगला के ठिकाने पर पहुँच चुकी है।
पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में अपने एक कैबिनेट मंत्री बर्खास्त कर दिया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त किया और कहा है कि उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी की जीरो टॉलरेंस नीति है। विजय सिंगला पर अधिकारियों से ठेके पर 1 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगा है। सिंगल को बर्खास्त करने के बाद पंजाब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
एम भगवंत मान ने एक वीडियो जारी कर इस मामले के बारे में बताया है। उन्होंने कहा, “अरविन्द केजरीवाल ने कहा था कि भगवंत मैं एक पैसे की भी बईमानी, रिश्वत खोरी या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं कर सकता। इसके बाद मैने उन्हें वचन दिया था कि मैं पार्टी में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन लूंगा। मेरे सामने एक मामला आया कि मेरी सरकार का एक मंत्री हर टेंडर के लिए 1 पर्सेन्ट कमीशन माँगता है। ये मामला केवल मुझे पता था, ये न मीडिया को पता था न ही विपक्ष को।”
उन्होंने आगे कहा कि “मैं चाहता तो इसे छुपा सकता था, लेकिन मेरे जमीर ने इसकी अनुमति नहीं दी। जिन लाखों लोगों ने मुझपर भरोसा किया उनका भरोसा भी बरकरार रखना था। उस मंत्री का नाम विजय सिंगला है जिनके खिलाफ सख्त एक्शन भी लिया जाएगा। उन्होंने ये गुनाह स्वीकार भी किया है।”
भगवंत मान ने कहा, “मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि आप की भ्रष्टाचार के खिलाफ आप की जीरो टॉलरेंस नीति है। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’
अपनी बात को स्पष्ट करते हुए सीएम भगवंत मान ने बाकी मंत्रियों को भी अपने एक्शन से चेताया है कि वो किसी भी तरह के गलत कदम से बचें अन्यथा उनके खिलाफ भी तुरंत एक्शन लिया जाएगा।
385 total views, 1 views today