भारत में अब महिला आईपीएल भी खेला जाएगा। इसके लिए सोमवार को खिलाड़ियों पर करोड़ों की बारिश हुई। नीलामी में स्मृति मंधाना 3 करोड़ 40 लाख के साथ सबसे महंगी प्लेयर बनीं। हमारे देश में अब महिलाएं भी क्रिकेट में धमाल मचा रही हैं। इस बीच राजस्थान (Rajasthan) की एक 14 साल की बच्ची का वीडियो सामने आया है, जिसने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की आगे बढ़कर चौके-छक्कों की बारिश कर रही है। इस लड़की कई यूजर्स ने सूर्यकुमार यादव कहना शुरू कर दिया है। वीडियो में वह टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी सूर्या जैसे शॉट्स खेल रही है।
सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया वीडियो
सचिन तेंदुलकर ने अपने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक बच्ची क्रिकेट खेल रही है। यह बच्ची क्रिकेट के कुछ शानदार शॉट लगा रही है। सचिन ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि “कल ही तो ऑक्शन हुआ और आज मैच शुरू? क्या बात है आपकी बल्लेबाजी देखकर मजा आ गया।” उन्हें यह वीडियो किसी ने वाट्सऐप पर शेयर किया था। सचिन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टीव हैं और वह ऐसे वीडियो अपने अकाउंट से शेयर करते रहते हैं।
Kal hi toh auction hua.. aur aaj match bhi shuru? Kya baat hai. Really enjoyed your batting. 🏏👧🏼#CricketTwitter #WPL @wplt20
(Via Whatsapp) pic.twitter.com/pxWcj1I6t6
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 14, 2023
खेल के प्रति जुनून
इंटरनेट के जमाने में लोग क्रिकेट के अनोखे वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं और इन वीडियो को अब तक करोड़ों लोगो ने देखा है। भारत में क्रिकेट लोगों के लिए खेल से ज्यादा है। इस बच्ची का यह वीडियो बताता है कि अगर आपके अंदर खेल के प्रति जुनून है तो आप किसी भी माहौल में उसे सीख सकते हैं।
327 total views, 1 views today