सिक्किम के नाथुला इलाके में हुए हिमस्खलन में सात पर्यटकों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार (4 मार्च, 2023) को यह जानकारी दी। घायलों को राज्य की राजधानी गंगटोक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिमस्खलन मंगलवार को दोपहर में करीब 12 बजकर 20 मिनट पर हुआ। इससे घायल हुए छह लोगों ने नजदीकी सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया। इनमें चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है।
ये एवलॉन्च 15वें माइलस्टोन पर आया है. ये काफी फेमस टूरिस्ट प्लेस है। बर्फ के बीच से 30 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक सिक्किम के मशहूर टूरिस्ट प्लेस गंगटोक में आज यानी मंगलवार को एवलांच आया। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 150 लोगों के बर्फ में फंसे होने की खबर है। वहीं मरने वालों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। यह घटना आज दोपहर करीब 12:20 बजे गंगटोक को नाथुला दर्रे से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर घटित हुई है।
वहीं घटना पर पुलिस अधिकारियों ने के मुताबिक, जहां पर हादसा हुआ, वहां जाने के लिए एक पास जारी होता है। यह पास 13वें मील के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन टूरिस्ट बिना परमिशन के 15वें मील की ओर चले गए। यह घटना 15वें मील में ही हुई बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन Khumukcham Sanjita Chanu पर लगा चार साल का प्रतिबंध, जानिए असल वजह
247 total views, 1 views today