Sidhu Moose Wala : पॉपुलर सिंगर, रैपर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई यानी रविवार को बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी। सिद्धू मूसेवाला का पूरा नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है, वह 29 वर्ष के थे। 11 जून 1993 को मूसेवाला का जन्म पंजाब के मानसा जिला के गांव मूसेवाला में हुआ था।
सिद्धू मूसेवाला की तगड़ी फैन फॉलोइंग थी। उनके रैप को काफी पसंद किया जाता था। सिद्धू मूसेवाला इंजीनियर बनना चाहते थे और इसी चाहत में उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। सिद्धू मूसेवाला उनका शॉर्ट नेम है, उनका पूरा नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है। वह मानसा जिले के मूसा गांव में रहते हैं, इसलिए उन्होंने नाम भी गांव से मेल खाता हुआ रखा था। बता दें की शुभदीप सिंह सिद्धू पंजाब के जाने माने सिंगर हैं।
Sidhu Moose Wala : आपको बता दें की शुभदीप सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरूआत लिरिक्स राइटर से की थी। उनका गाना लाइसैंस काफी पॉपुलर हुआ था। शुभदीप सिंह सिद्धू ने कई पॉपुलर लोगों के साथ काम किया है। वे ब्राउन बॉइज के साथ भी काम कर चुके हैं। आपको बता दें कि इसी साल सिद्धू को द गार्जियन द्वारा नॉमीनेट भी किया था। सिद्धू मूसेवाला ने कॉलेज के दिनों में ही म्यूजिक सीखा और फिर 2016 में कनाडा चले गए। एक साल बाद उन्होंने अपना पहला ट्रैक सो हाई रिलीज किया था, उसके बाद लगातार उनके दो अल्बम आए थे।
सिद्धू मूसेवाला की गिनती पंजाब के सबसे विवादित सिंगर्स में की जाती थी। अपने गानों के जरिए वह खुलेआम गन और गैंगस्टर कल्चर को प्रमोट करते थे। मूसेवाला के खिलाफ अपने गानों के जरिए बंदूक की संस्कृति और हिंसा को बढ़ावा देने के आरोपों के तहत कई केस भी दर्ज किए गये थे। 2020 में तत्कालीन अमरिंदर सिंह सरकार ने एक गाने में कथित तौर पर बंदूक की संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोपों में आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया था। ‘स्केपगोट’ के अलावा सिद्धू मूसेवाला के एक और गाने ‘संजू’ पर भी खूब बवाल मचा था। यह गाना तब रिलीज हुआ था, जब सिद्धू मूसेवाला को एके-47 फायरिंग मामले में जमानत मिली थी। इस गाने में सिद्धू मूसेवाला ने अपनी तुलना ऐक्टर संजय दत्त से की थी।
पिछले वर्ष 3 दिसंबर को कांग्रेस में शामिल हुए थे सिद्धू मूसेवाला :
3 दिसंबर 2021 को ही पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उस समय के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल कराया गया था। उनके कांग्रेस में शामिल होने पर सिद्धू ने उन्हें यूथ आईकन और अन्तर्राष्ट्रीय शख्सियत बताया था।
Sidhu Moose Wala : सिद्धू मूसेवाला पिछले महीने उस वक्त चर्चा में आए थे जब उन्होंने अपने नए गाने Scapegoat के (Sidhu Moose Wala controversy) जरिए इशारों-इशारों में पंजाब की सरकार को ‘गद्दार’ कहा था। बताया गया कि इस गाने के जरिए सिद्धू मूसेवाला ने अपनी झुंझलाहट दर्शाने की कोशिश की थी।
यह भी पढ़ें : Vikram : कमल हासन की फिल्म विक्रम ने रिलीज से पहले ही कमाये 200 करोड़
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला पंजाब विधानसभा चुनावों की घोषणा से ठीक पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने मानसा विधानसभा सीट से पिछला चुनाव भी लड़ा था, लेकिन आम आदमी पार्टी के डॉक्टर विजय सिंगला से चुनाव हार गए थे। सिंगला भगवंत सिंह मान सरकार में मंत्री भी बने, लेकिन हाल ही में भ्रष्टचार के आरोपों में बर्खास्त कर दिए गए हैं। रविवार को मूसेवाला की मानसा जिले में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। लोकप्रिय पंजाबी गायक को तत्काल अस्पताल भी पहुंचाया गया, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सबसे गंभीर बात तो ये है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी ने एक दिन पहले ही उनकी सुरक्षा छीन ली थी और उसके बाद हुए जानलेवा हमले में उनकी जान चली गई।
इस घटना से पूरे पंजाब को झटका लगा है। खासकर आम आदमी पार्टी की सरकार पर कई सवाल उठने लगे हैं जिसने एक दिन पहले ही सुरक्षा वापस लेने का निर्णय लिया था। इस मामले में दिवंगत पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान से उनके बेटे की हत्या की हाई कोर्ट के मौजूदा जज से जांच कराने का अनुरोध किया था। इस अनुरोध को मान सरकार ने स्वीकार कर लिया है। पंजाब के CM भगवंत मान ने एक प्रेस रिलीज में सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर शोक व्यक्त किया है और कहा कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब के मानसा में लोगों में गुस्सा है। शव पोस्टमार्टम के लिए मानसा सिविल अस्पताल की मॉर्चुरी में रखा गया है।
Sidhu Moose Wala : परिजनों ने सिद्धू मूसावाला के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि पहले हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाए। इसके बाद ही वे आगे की कार्रवाई करेंगे। हालांकि इससे पहले परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गए थे ओर उम्मीद थी कि दोपहर बाद पूरी कार्रवाई निपट जाएगी। पोस्टमार्टम न होने के कारण सिद्धू का अंतिम संस्कार भी आज नहीं हो पाएगा।
मानसा में मूसावाला के हजारों समर्थक आने शुरू हो गए हैं। हालात को लेकर पुलिस अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। लोगों में गुस्सा है और वे मूसावाला की मौत को लेकर आप सरकार को जिम्मेदार मान रहे हैं। यहां सुबह से ही उनके फैन्स आ रहे हैं।
दविंदर बंबीहा ग्रुप ने ली थी हत्याकांड की जिम्मेदारी :
विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड के कुछ समय बाद दविंदर बंबीहा ग्रुप ने हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि विक्की मिड्डूखेड़ा हमारे लोगों की जानकारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप को देता था। उसकी वजह से उनके कई साथियों की मौत हुई। लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ही पैसे वसूलने जैसी वारदातों को अंजाम देता था। बाद में उनके नाम से जोड़ दिया जाता था। कई लोगों को इसने मरवाया था। ऐसे में अब बदला ले लिया है। आर्मेनिया में बैठे गौरव पटियाल ने भी इसे समझाया था।
हत्याकांड में सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर की भूमिका भी आई सामने :
अप्रैल में दिल्ली पुलिस ने आठ नामी गैंगस्टर पकड़े थे। इस दौरान विक्की हत्याकांड में शामिल तीन गैंगस्टर भी पकड़े गए। उन्होंने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि हत्याकांड को अंजाम देने से पहले उन्हें खरड़ की एक नामी सोसायटी में ठहराया गया था। वहां पर ठहराने की जिम्मेदारी और वहां से विक्की मिड्डूखेड़ा के घर तक पहुंचाने का काम सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर रहे शगुनप्रीत ने किया था। जैसे ही यह बात सामने आई थी, उसके बाद से शगुनप्रीत अंडरग्राउंड हो गया था और दिल्ली पुलिस के हाथ नहीं लगा था। पता चला था कि वह सिद्धू मूसेवाला के साथ एक शो करने ऑस्ट्रेलिया भी गया था। इसके बाद विक्रम के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर इस दिशा में कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने सिद्धू से भी पूछताछ की गुहार लगाई थी।
ये हैं सिद्धू के टॉप 10 पॉपुलर गानें –
सिद्धू मूसेवाला को पहचान साल 2017 में आए So High (Sidhu Moosewala So High song) गाने से मिली थी। इस गाने को यूट्यूब पर 48 करोड़ से अधिक व्यूज मिले थे। सिद्धू ने न सिर्फ इस गानें को अपनी आवाज दी थी बल्कि उन्होंने इस गाने के बोल भी खुद ही लिखे थे। सो हाई गाने के लिए उन्हें ब्रिट एशिया टीवी म्यूजिक अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ गीतकार का अवॉर्ड मिला था।
टोचन (Tochan)
सिद्धू मूसेवाला का गाना टोचन साल 2018 में रिलीज हुआ था। इस गाने के बोल भी सिद्धू ने खुद लिखे थे। इस गाने को 246 मिलियन यानी 24 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले थे। ये गाना भी हंबल म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। गाने में सोनिया मान भी नजर आई थीं।
जट्ट दा मुकाबला (Jatt Da Muqabala)
सिद्धू मूसेवाला का गाना जट्ट दा मुकाबला साल 2018 में रिलीज हुआ था। इस गाने को यूट्यूब पर आठ करोड़ 82 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। ये गाना टी सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने के बोल भी दिवंगत पंजाबी सिंगर ने खुद लिखे थे। वहीं, इसका म्यूजिक स्नेपी ने दिया है।
’22 22′
सिद्धू मूसेवाला का गाना 22 22 साल 2020 में रिलीज हुआ था। इस गाने को यूट्यूब पर नौ करोड़ 90 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने के बोल सिद्धू ने नव धोतर के साथ मिलकर लिखे हैं। इसका म्यूजिक इकविंदर सिंह ने दिया है।
‘जेलान‘ (Jailaan)
सिद्धू मूसेवाला ने पंजाबी फिल्म ‘मूसा जट्ट’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म का गाना ‘जेलान’ काफी वायरल हुआ था। यूट्यूब पर इस गाने के दो करोड़ से अधिक व्यूज मिले थे। इस गाने के बोल सिद्धू ने खुद लिखे थे। इसके अलावा उन्होंने इस गाने को कंपोज भी किया था। वहीं, इस फिल्म को दिलशेर सिंह और खुशपाल सिंह ने भी डायरेक्ट किया था।
‘बंबीहा बोले‘ (BAMBIHA BOLE)
सिद्धू मूसेवाला का गाना’बंबीहा बोले’ उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। इस गाने को 17 करोड़ 46 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।गा ने के बोल सिद्धू मूसे वाला और अमृत मान ने मिलकर लिखे हैं। गाने का संगीत इकवीन्दर सिंह का है।
‘बैड फैला’ (Bad Fella)
सिद्धू मूसेवाला का गाना बैड फैला साल 2018 में रिलीज हुआ था। गाने की शूटिंग कनाडा में हुई थी। इस गाने को यूट्यूब पर नौ करोड़ 14 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने का म्यूजिक हर्ज नागरा ने दिया है। बैड फैला को राहुल चहल ने डायरेक्ट किया है।
‘लीजेंड’ (Legend)
सिद्धू मूसेवाला का गाना लीजेंड उनके सबसे पॉपुलर गानों में से एक है। सिद्धू ने ये गाना अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया था। साल 2019 में रिलीज हुए इस गाने को 132 मिलियन यानी 13 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने को बोल और इसे कंपोज सिद्धू मूसेवाला ने किया है।
‘डेविल’ (Devil)
सिद्धू मूसेवाला का गाना डेविल यूट्यूब पर काफी पॉपुलर हुआ था। गाने के लिरिकल वीडियो को नौ करोड़ 22 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने के बोल भी सिद्धू ने खुद ही लिखे थे। वहीं, इसका म्यूजिक Byg Byrd ने दिया है। गाना टी सीरीज के ऑफिशियल चैनल पर साल 2018 में रिलीज हुआ था।
ये था आखिरी गाना ( Sidhu Moosewala last song ) –
सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना लेवल्स था। इस गाने को उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर 25 मई 2022 को रिलीज किया था। इसके लिरिक्स सनी मालटन ने लिखे थे। गाने को चार दिन में 60 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और यूट्यूब पर ये दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।
1,107 total views, 1 views today