History of May 18:
18 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –
1848 – जर्मनी में पहली नेशनल एसेंबली का उद्घाटन हुआ।
1912 – आज ही के दिन पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्म श्री पुंडालिक रिलीज हुई।
1950 – उत्तरी एटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर करने के एक साल बाद इसी दिन विश्व के 12 देशों ने अमरीका और यूरोप की रक्षा के लिए एक स्थाई संगठन पर सहमति दी थी।
1974 – आज ही के दिन राजस्थान के पोख़रण में अपने पहले भूमिगत परमाणु बम परीक्षण के साथ भारत परमाणु शक्ति संपन्न देश बना था। इस परीक्षण को ‘स्माइलिंग बुद्धा’ का नाम दिया गया था।
2006- नेपाल नरेश को कर के दायरे में लाया गया।
2007 – कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर वायेव का कार्यकाल असीमित समय के लिए बढ़ा।
2008 – पार्श्वगायक नितिन मुकेश को मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित किया।
2008 – भारतीय मूल के लेखक इन्द्रा सिन्हा को उनकी किताब एनिमल पीपुल हेतु कामनवेल्थ सम्मान प्रदान किया गया।
2009 – श्रीलंका की सरकार ने 25 साल से तमिल विद्रोहियों के साथ हो रही जंग के खत्म होने का एलान किया। सेना ने देश के उत्तरी हिस्से पर कब्जा किया और लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन को मार डाला गया।
18 मई को जन्मे व्यक्ति-
1914 – भारतीय रिज़र्व बैंक के दसवें गवर्नर एस. जगन्नाथन का जन्म हुआ।
1922 – नार्वे में जन्मे मनोचिकित्सक जर्डा बोयेसन का जन्म हुआ।
1922 – डेनमार्की संगीतकार काई वाइंडिंग का जन्म हुआ।
1933 – भारत के बारहवें प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा का जन्म हुआ।
18 मई को हुए निधन-
966 – भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी पंचानन माहेश्वरी का निधन हुआ।
2012 – प्रसिद्ध धार्मिक गुरु जय गुरुदेव का निधन हुआ।
2017 – हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री रीमा लागू का निधन हुआ।
2017 – भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अनिल माधब दवे का निधन हुआ।
231 total views, 1 views today