हिरोशिमा: PM Modi G-7 के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान के हिरोशिमा दौरे पर हैं। दरअसल, PM Modi जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के न्योते पर हिरोशिमा गए हैं। उन्होंने G-7 की बैठक में हिस्सा लेने से पहले यहां फुमियो से मुलाकात की और महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।
महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण
PM Modi ने G-7 की बैठक में हिस्सा लेने से पहले यहां फुमियो से मुलाकात की और महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने दुनिया को शांति का संदेश भी दिया। पीएम ने हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने और उसका अनावरण करने का अवसर देने के लिए जापान सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी को महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलना चाहिए और विश्व कल्याण के मार्ग पर चलना चाहिए। महात्मा गांधी को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
अहिंसा का विचार बढ़ाएगी मूर्ति
PM Narendra Modi ने यह भी कहा कि हिरोशिमा में स्थापित हुई महात्मा गांधी की मूर्ति अहिंसा के संदेश को बढ़ावा देने वाली है। पीएम मोदी ने इस बात पर भी खुशी जताई है कि उन्होंने जापानी पीएम को जो बोधि वृक्ष दिया था उसे हिरोशिमा में लगाया गया है ताकि यहां आने वाले लोग शांति के महत्व को समझ सकें।
यह भी पढ़ें: http://South korea के राष्ट्रपति यून सुक येओल से मिले PM Modi, रक्षा, व्यापार संबंधों पर हुई चर्चा
249 total views, 1 views today