कोलकाता : ओडिशा के बालासोर जिले में हुए भीषण रेल हादसे में 278 लोगों की जान चली गई और 1200 से ज्यादा लोग घायल है। अब इस हादसे में भी राजनीति होने लगी है। ममता सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान किया था। हालांकि मुआवजे में बांटे गए 2000 के नोट को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी ने इसे ममता सरकार की संवेदनहीनता करार दिया।
BJP ने पूछा सवाल
BJP नेता सुकांत मजुमदार ने दावा किया कि ममता बनर्जी सरकार हादसे के पीड़ितों को मुआवजे में दो हजार के नोट दे रही, जबकि कुछ वक्त पहले ही इसे आरबीआई ने चलन से बाहर करने का आदेश जारी किया था। उन्होंने इसका एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें दो महिलाएं 2000 के नोट के साथ दिख रहीं।
वीडियो के साथ उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर राज्य के एक मंत्री पीड़ित परिवारों को तृणमूल पार्टी की ओर से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दे रहे हैं। मैं इस मदद की सराहना करता हूं, लेकिन मैं ये सवाल भी पूछ रहा हूं कि इस 2000 रुपये के नोटों के बंडल का स्रोत क्या है?
उन्होंने आगे लिखा कि वर्तमान में बाजार में 2000 रुपये के नोटों की आपूर्ति कम है और इन्हें बैंकों के माध्यम से बदलने की प्रक्रिया चल रही। ऐसे में इस नोट से गरीब परिवारों की परेशानी बढ़ेगी। इसके अलावा क्या ये काले धन को सफेद बनाने का तरीका नहीं है?
মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের নির্দেশে তৃণমূল দলের পক্ষ থেকে নিহতদের পরিবারকে 2 লক্ষ টাকার আর্থিক সাহায্য করছেন রাজ্যের একজন মন্ত্রী। সাধুবাদ জানাই। কিন্তু এপ্রসঙ্গে এই প্রশ্নটাও রাখছি, একসাথে 2000 টাকার নোটে 2 লক্ষ টাকার বান্ডিলের উৎস কি? pic.twitter.com/TlisMituGG
— Dr. Sukanta Majumdar (@DrSukantaBJP) June 6, 2023
TMC ने क्या कहा?
टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने बीजेपी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि क्या 2000 का नोट मान्य नहीं है? बीजेपी सरकार ही उसको लेकर आई थी। उसके ये आरोप निराधार हैं। आज अगर कोई किसी को 2000 का नोट देता है, तो ये अवैध या काला धन नहीं है।
RBI ने क्या कहा था?
आरबीआई के मुताबिक दो हजार के नोट अब बैंक किसी को जारी नहीं करेंगे। अगर वो जनता के पास है, तो उसे 30 सितंबर तक बैंक में जमा करवाना होगा। आरबीआई ने इस आदेश के साथ ही साफ किया था कि 2000 के नोट वैध मुद्रा हैं।
यह भी पढ़ें : http://Wrestlers Protest: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलेंगे पहलवान, क्या आज आंदोलन खत्म करेंगे पहलवान?
236 total views, 1 views today