UP school closed : उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में शीत लहर और ठंड का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के कई जिले में तेज ठंड है। वहीं शीत लहर को देखते हुए जिलाधिकारी ने एक बार फिर स्कूलों के अवकाश बढ़ाया है।
दरअसल, कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए 20 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। तो वहीं कक्षा 6 से 12 के विद्यालय 16 जनवरी से खुलेंगे। इन विद्यालयों का समय बदला गया। कक्षा 6-12 तक के विद्यालय पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।
आगरा में भीषण ठंड
बता दे कि जनवरी की शुरुआत से ही आगरा भीषण ठंड की चपेट में है। इसीलिए भीषण ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने कक्षा 5 तक के विद्यालयों का अवकाश 20 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया है। 21 जनवरी को रविवार और 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
मौसम की सबसे सर्द रात
मौसम की सबसे सर्द रात बृहस्पतिवार को रही। न्यूनतम तापमान निम्नतम स्तर 3.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की और गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अभी सर्द रातें और शीतलहर सताएंगी। ऐसी सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी ने 20 जनवरी तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 5वीं कक्षा तक के विद्यालय बंद रखने के आदेश दिए हैं।
जनवरी में सर्दी ने बनाए नए रिकॉर्ड
गौरतलब है कि जनवरी में सर्दी ने नए रिकॉर्ड बना दिए है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह से ठंड का आगाज हुआ और नए साल पर जनवरी माह में सर्द मौसम ने लोगों को कंपकंपी छुड़ा दी। न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान भी न्यूनतम स्तर तक पहुंचा। बुधवार रात के 4.7 डिग्री के न्यूनतम तापमान के बाद बृहस्पतिवार रात को रिकॉर्ड भी टूट गया।
यह भी पढ़ें:- http://Ayodhya : 14 लाख दियो से बन रही विशाल आकृति, बनायी जाएगी राम मंदिर व भगवान राम की आकृति
133 total views, 1 views today