Lucknow News: अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले लखनऊ के अयोध्या हाइवे को सवारने का काम ज़ोरो से चल रहा है रोज़ना कई अफसर ग्राउंड में उतर कर तैयारियों को न सिर्फ ज़ायज़ा लेते है बल्कि सुधार व्यवस्था में तेज़ी लाने के लिए अफसरों को फटकार भी लगाते है। भगवान श्री राम लला की जीवनशैली अयोध्या हाइवे पर नज़र आएगी।
दरअसल, भगवान श्री राम भक्तों के लिए लखनऊ से अयोध्या जाने वाला मार्ग पहले से और भी बेहतर होने जा रहा है इस बार लखनऊ से जाकर बाराबंकी और अयोध्या पहुंचने तक सफर सुहाना और सुन्दर सा लगेगा। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम को भव्य और सुन्दर बनाने के लिए लखनऊ का अयोध्या हाइवे भी अब जगमगाने की कगार पर है। साफ-सफाई से लेकर दीवारों पर भगवान श्री राम की पेंटिंग और सड़कों के चौड़ीकरण के लिए अफसर जी तोड़ मेहनत कर रहे है।
लखनऊ की मंडलायुक्त रौशन जैकब खुद ग्राउंड ज़ीरो पर अफसरों के साथ तैयारियों का ज़ायज़ा ले रही है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह तैयारियों में तेज़ी लाने की कवायद पर जुड़े है। अयोध्या हाइवे को भगवा-मई और सुन्दर बनने के लिए भगवान श्री राम, माँ सीता, भगवान लक्ष्मण और पवनसुत हनुमान के चित्र को दर्शाया गया है। हाइवे पर जगह जगह भगवान श्री राम के जीवनशैली से जुड़े कई पलो को चित्र के जरिये जगह जगह दर्शाया गया है। ताकि सड़क के रास्ते अयोध्या धाम जाने वाले भगवान श्री राम के भक्त यात्रा का आनंद भगवान् श्री राम और उनकी जीवनशैली को देखते हुए जा सकेंगे। कई जगह साफ़ सफाई और भगवान जय श्री राम के नारी जैसे भगवा झाड़ो से भी हाइवे को सजाया गया है। विश्वविद्यालय के छात्र और छात्राएं श्री राम की जीवन शैली पर आधारित कहानियों को दीवारों पर उतारते नज़र आये।
यह भी पढ़ें:- http://Guru Gobind Singh Jayanti 2024 : आज है गुरु गोबिंद सिंह की जयंती, जानें उनका महत्वपूर्ण योगदान
149 total views, 1 views today