Lucknow Desk : उल्हासनगर शहर के रहनेवाले भक्त गढ़ जो अयोध्या नहीं पहुंच सके उनके लिए भुल्लर महाराज की तरफ से रामलला की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमे सैकड़ो भक्त गढो ने बढ़ चढ कर हिस्सा लिया। चारो तरफ भगवान श्री राम का ही जयघोष हो रहा था। पूरा माहौल श्रीराम मय हो गया था।
अयोध्या में बनाये गए प्रभु श्री राम के मंदिर में विराजे रामलला का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। इस अवसर सभी लोगों पहुंचना चाह रहे थे,लेकिन यह अवसर सभी को नहीं मिला, जिसको ध्यान में रखते हुए उल्हासनगर शहर में राजेंद्र सिंह भुल्लर महाराज के नेतृत्व में शहद फाटक से सांसद कार्यालय तक एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। यात्रा में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और रामायण का पाठ किया गया और रामलला के संपूर्ण जीवन चरित्र को लोगों के सामने पेश किया गया। इस मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। शोभा यात्रा से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था।
160 total views, 1 views today