Budget 2024 : बजट 2024 का इंतजार लगभग सभी को है। क्योंकि आम बजट एक ऐसा इवेंट है, जिसमें हर वर्ग के लोगों के लिए घोषणाएं आने की उम्मीद रहती है। बता दे कि गुरुवार यानी 1 फरवरी को वित्त मंत्री संसद में देश का बजट पेश करेंगी। ये चुनावी साल होने के कारण यह एक अंतरिम बजट है।
जो नई सरकार चुनकर आएगी, उसकी पूर्ण बजट पेश करने की जिम्मेदारी है। संसद में आज से बजट सत्र शुरू हो चुका है। बजट सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया था। उनके इस संबोधन से बजट को लेकर कुछ संकेत मिले हैं।
बजट में महिलाओं पर फोकस
बता दे कि पीएम ने अपने संबोधन में महिलाओं का ज्यादा जिक्र किए ऐसा लग रहा है कि इस अंतरिम बजट में महिलाओं पर ज्यादा बड़ा फोकस कर सकता है। महिला वर्ग देश की एक बड़ी आबादी है। चुनावों को देखते हुए भी सरकार महिलाओं को फोकस में रख सकती है। पीएम ने कहा कि पहले सत्र के आखिर में संसद ने एक बहुत गरीमापूर्ण फैसला लिया था। यह फैसला नारी शक्ति वंदन अधिनियम था। उसके बाद 26 जनवरी को भी देश ने कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति के सामर्थ्य को, नारी शक्ति के शौर्य को और नारी शक्ति के संकल्प की शक्ति को अनुभव किया। आज जब बजट सत्र का आरंभ हो रहा है, तब द्रौपदी मुर्मू का मार्गदर्शन और कल निर्मला सीतारमण द्वारा अंतरिम बजट एक प्रकार से नारी शक्ति के साक्षात्कार का पर्व है।
पूर्ण बजट की दिशा तय करेगा अंतरिम बजट
आगे पीएम मोदी ने कहा कि वित्त मंत्री दिशानिर्देशक बातें लेकर के बजट पेश करेंगी। हम चुनावों के बाद पूर्ण बजट लेकर आएंगे। ऐसा लग रहा है कि पीएम को भरोसा है कि आने वाले आम चुनाव में उनकी पार्टी ही सत्ता में बनी रह सकती है। अगर ऐसा होता है, तो चुनावों के बाद पेश होने वाला पूर्ण बजट इस अंतरिम बजट से ही दिशा लेगा।
महिला सम्मान बचत पत्र की घोषणा
दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2023-24 के बजट में महिला सम्मान बचत पत्र योजना की घोषणा की थी। यह एक स्मॉल सेविंग स्कीम है। इस स्कीम में कोई भी भारतीय महिला या लड़की, पोस्ट ऑफिस में अपना खाता खोलकर 1000 रुपये से 2 लाख रुपये तक जमा कर सकती है। इसमें 7.5 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
यह भी पढ़ें:- http://Gyanvapi Controversy: ज्ञानवापी के वजूखाने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष से मांगा जवाब
115 total views, 1 views today