Nitish Kumar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि महज कानून बनाकर जनसंख्या नियंत्रण नहीं किया जा सकता। इसके लिए महिलाओं को शिक्षित करना जरूरी है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के जनसंख्या नियंत्रण पर दिए गए एक बयान को लेकर मीडिया के एक सवाल के जवाब में नीतीश कुमार ने यह प्रतिक्रिया दी है। पटेल ने रायपुर में कहा था कि जनसंख्या नियंत्रण पर सरकार शीघ्र ही कानून बनाएगी।
बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून बनाने से मकसद पूरा नहीं होगा। इसके लिए महिलाओं और लड़कियों को शिक्षित करना जरूरी है। प्रजनन दर को शिक्षा से ही नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रजनन दर में तीन फीसदी की कमी आई है। राज्य में महिलाओं को शिक्षित करने से ही यह संभव हो सका।
जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए लड़कियों और महिलाओं को शिक्षित किया जाए –
Nitish Kumar : कानून बनाने की वकालत करते हुए एक तरफ जहां केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा है कि सरकार जल्द इस कानून को लेकर आएगी। वहीं, बीजेपी के सहयोगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मुद्दे पर बिल्कुल अलग राय देते नजर आए। उन्होंने कहा कि कानून बना देने से कुछ नहीं होने वाला। बल्कि जरूरी यह है कि जनसंख्या पर नियंत्रण करने के लिए लड़कियों और महिलाओं को शिक्षित किया जाए।
उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि अलग-अलग राज्यों की अपनी-अपनी सोच है, जो करना चाहें करें, लेकिन हमारी राय यह है कि सिर्फ कानून बनाने से जनसंख्या नियंत्रित नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हमारी सोच सभी समुदाय पर काम करेगी।
Nitish Kumar : उन्होंने कहा राज्य में महिलाओं को शिक्षित करने से ही यह संभव हो सका, तभी प्रजनन दर में खुद-ब-खुद कमी आएगी। प्रजनन दर को शिक्षा से ही नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा जनसंख्या नियंत्रण पर बिहार में लगातार काम किया। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रजनन दर में तीन फीसदी की कमी आई है।
उन्होंन चीन का हवाला देते हुए कहा, “चीन ने भी कानून बनाया था, लेकिन इसका क्या हश्र हुआ? मैंने चीन जाकर वहां का हाल देखा है। चीन में लंबे समय तक एक से दो बच्चों का प्रावधान किया गया था। कहीं-कहीं यह तीन है। कानून बनाने से कोई फायदा नहीं होगा। हमारा मानना है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए हमें लोगों को सहमत करना होगा, जागरूक करना होगा। बिहार गरीब राज्य है, यहां हम लोगों ने जनसंख्या दर 4.3 से घटा कर तीन कर दी है।”
388 total views, 1 views today