Bharat Ratna : भारत रत्न देश का सर्वोच्च सम्मान है। जिसे पाने की ख़्वाहिश हर किसी को रहती है। आज हम आपको भारत रत्न सम्मान के बारे में वो सब कुछ बताएंगे, जिसे जानने की इच्छा सभी की होती है। भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान होता है। जो किसी क्षेत्र में असाधारण और सर्वोच्च सेवा को मान्यता देने के लिये दिया जाता है। यह सम्मान राजनीति, कला, साहित्य, विज्ञान के क्षेत्र में किसी विचारक, वैज्ञानिक, उद्योगपति, लेखक और समाजसेवी को दिया जाता है। भारत रत्न देने की शुरुआत 2 जनवरी, 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने की थी। सबसे पहला सम्मान स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन और वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकट रमन को 1954 में दिया गया था।
तब से कई लोगों को अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया जाना शुरू कर दिया गया। इसी के साथ बता दे 1954 में ये सम्मान केवल जीवित रहते लोगो को दिया जाता था। लेकिन 1955 में मरणोपरांत भी भारत रत्न दिये जाने का प्रावधान जोड़ा गया। भारत रत्न प्राप्त करने वालों की आधिकारिक घोषणा भारत के राजपत्र में अधिसूचना जारी कर की जाती है। यह सम्मान हर साल 26 जनवरी को दिया जाता है। भारत रत्न सम्मान के लिए चुने जाने की प्रक्रिया पद्म पुरस्कारों से अलग होती है। कोई भी व्यक्ति जाति, पेशा, पद या लिंग के आधार पर अंतर किए बिना इस पुरस्कार के लिए योग्य माना जा सकता है। वही देश की सर्वोच्च सम्मान यानी भारत रत्न अब तक 53 हस्तियों को देकर सम्मानित किया जा चुका है।
वहीं, बता दे कि जवाहर लाल नेहरू 1947 से 1964 तक 16 साल 286 दिन प्रधानमंत्री पद पर रहे। उनके लगातार चार बार के कार्यकाल के दौरान कुल 13 लोगों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वही अब इस साल की बात करें तो 2024 में प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे ज्यादा 5 लोगों का नाम भारत रत्न के लिए नामित किया। सभी के नामों का ऐलान 15 दिन के भीतर किया गया है। वही इससे पहले 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने चार लोगों को नामित किया था। जिसमें जयप्रकाश नारायण, अमर्त्य सेन, गोपीनाथ जैसे महान हस्तियों का नाम था।
वहीं 2024 में पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और साइंटिस्ट एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न सम्मान देने का ऐलान किया है। इससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया गया था जिसमे लाल कृष्ण आडवाणी और कर्पूरी ठाकुर को इस सर्वोच्च सम्म्मान से सम्म्मानित किया जा चूका है। वहीं इस 5 महान हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित करने पर राजनीती गलियारों में शोर मची हुई है। विपक्ष का कहना यह है की यह सिर्फ और सिर्फ 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी का एजेंडा है।
यह भी पढ़ें:-Bharat Ratna : भारत रत्न या मोदी का सियासी दांव
115 total views, 1 views today