Swami Prasad Maurya: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी के सियासत में बड़ा फेरबदल होते नजर आ रहा है। अखिलेश यादव को एक और बड़ा झटका लग सकता है। बता दे कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी छोड़कर अपनी नई पार्टी बना सकते है।
जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अब अपनी नई पार्टी बना सकते हैं। वो 22 फरवरी को नई पार्टी का ऐलान कर सकते है। कांग्रेस के कई बड़े नेता लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को अलविदा कह रहे है, इसी बीच अखिलेश यादव की भी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।
स्वामी प्रसाद की नई पार्टी का नाम
बता दे कि विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य की नई पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी हो सकता है। इस पार्टी का गठन साल 2013 में हुआ था। यूपी और एमपी में पार्टी चुनाव लड़ चुकी है। यूपी में 2019 का लोकसभा और 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ी थी। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष की कमान फिलहाल Swami Prasad Mauryaदिलीप चौधरी के हाथों में है, जो स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी माने जाते हैं।
इस्तीफे के बाद गरमाई राजनीति
स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद समाजवादी पार्टी के भीतर हलचल तेज हो गई है। कई नेताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक करना शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से कई नेताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफा न स्वीकार करने की अपील की है। दरअसल, यूपी चुनाव 2022 के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी से जुड़े थे। इसके बाद उनके करीबी नेताओं ने भी सपा ज्वाइन कर ली। स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद मुश्किलें बढ़ने लगी।
यह भी पढ़ें:- DeepFake: डीपफेक के शिकार हुए Virat Kohli और Anjana Om Kashyap, जानें क्या है मामला?
113 total views, 1 views today