ISRO: कैंसर एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है। मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ को कैंसर होने की खबर मिली है। ये जानकारी तब मिली जिस दिन भारत का आदित्य-एल1 मिशन अंतरिक्ष में लॉन्च हुआ था, उसी दिन इसरो प्रमुख में कैंसर का पता चला। लेकिन सोमनाथ ने इस बात की जानकारी एक इंटरव्यू में दी है। सोमनाथ ने कहा कि जांच के दौरान शरीर में अनियंत्रित कोशिकाओं की वृद्धि के बारे में पता चला जिसके आधार पर कैंसर का निदान किया गया है।
उन्होंने बताया कि आदित्य-एल1 मिशन लॉन्च की सुबह मेरी स्कैनिंग की गई, इसमें पता चला कि पेट में अनियंत्रित रूप से कैंसर कोशिकाएं बढ़ रही हैं। मिशन लॉन्च के बाद मैं चेन्नई गया, वहां दोबारा स्कैनिंग और कई और जांच की गई। रिपोर्ट्स से पता चला कि ये वंशानुगत रोग है। डॉक्टर्स ने ऑपरेशन की सलाह दी है। डॉक्टर्स की टीम ने कैंसर की सर्जरी और फिर कीमोथेरेपी की।
उनहोंने आगे बताया कि ये मेरे और परिवार के लोगों के लिए काफी चौंका देने वाली स्थिति थी, पर उपचार ही इसका एकमात्र तरीका था जो समय पर होना भी जरूरी था। कैंसर का इलाज संभव है, ये लाइलाज नहीं है। निश्चित ही ये मेरे और परिवार के लिए कठिन समय था। डॉक्टर्स ने इसके नियमित स्कैनिंग की सलाह दी है। फिलहाल मैं ठीक हूं।
यह भी पढ़ें:- Agra News: महंगी लिपस्टिक लाना पति को पड़ा महंगा, पत्नी को चाहिए 10 रूपए की…
106 total views, 1 views today