Savitri Jindal: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राजनीतिक में एक पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी है। दरअसल, हाल ही में भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद नवीन जिंदल भाजपा में शामिल हो गई। बीजेपी ने उन्हें हरियाणा के कुरुक्षेत्र से प्रत्याशी भी बना दिया है। हाल ही में उनके बेटे नवीन जिंदल ने भी कांग्रेस छोड़ी थी और वह बीजेपी में शामिल हो गए थे।
कौन हैं सावित्री जिंदल?
बता दे कि 84 वर्षीय सावित्री जिंदल ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन हैं। वह 10 साल तक हिसार क्षेत्र से विधायक चुनी जा चुकी हैं। उन्होंने हरियात्रा सरकार में भी बतौर मंत्री काम किया है। वह 2005 में जिंदल समूह के फाउंडर और पति ओपी जिंदल की मौत के बाद वह हिसार से विधायक चुनी गई थी। साल 2006 में शहरी स्थानीय निकाय और आवास राज्य मंत्री थी।
सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति
दरअसल, भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में सावित्री जिंदल का नाम सबसे ऊपर है। मिली जानकारी के अनुसार, 28 मार्च 2024 तक सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 29.6 अरब डॉलर है। भारतीय मुद्रा में यह करीब 2.47 लाख करोड़ रुपये है। वैश्विक स्तर पर दुनिया के अरबपतियों की सूची में सावित्री जिंदल 56वें स्थान पर हैं।
सावित्री जिंदल का राजनीतिक करियर
ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल ने 10 वर्षों तक हिसार निर्वाचन क्षेत्र से विधायक और हरियाणा सरकार में मंत्री रही हैं। साल 2005 में एक विमान दुर्घटना में उनके पति और जिंदल समूह के संस्थापक ओपी जिंदल की मृत्यु के बाद जिंदल को हिसार निर्वाचन क्षेत्र से हरियाणा विधानसभा के लिए चुना गया था। वह 2009 में हिसार से फिर चुनाव जीतीं। 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में सावित्री जिंदल हिसार से हार का सामना करना पड़ा। अब उन्होंने कांग्रेस छोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें:- Gujarat News: BJP में शामिल हुआ बेटा तो भड़के आदिवासी नेता, किया ये बड़ा ऐलान
96 total views, 1 views today