Delhi News: तेंदुआ को लेकर दिल्ली से एक खबर सामने आई है। दरअसल, दिल्ली के बुराड़ी के जगतपुर गांव में तेंदुआ घुस गया, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, तेंदुए ने कई लोगों पर हमला किया जिसके कारण कई लोग घायल हो गए।
बता दे कि इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन। घटना के बारे में वन विभाग की टीम को जानकारी दी गई। दिल्ली में पहली बार तेंदुए ने लोगों पर हमला किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह 6:14 बजे वजीराबाद में आदर्श नगर गली नंबर 3 के पास जगतपुर गांव में तेंदुआ घर में घुस गया है। जिसकी सूचना पुलिस को मिली। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और वन अधिकारियों को सूचित किया गया। तेंदुए ने 3 लोगों पर हमला किया। जिनकी पहचान हो गई है।
पुलिस के अनुसार, महेंदर, आकाश और रामपाल पर तेंदुआ ने हमला किया है। ये सभी जगतपुर गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल, मौके पर वन विभाग की टीम के 7 लोग और स्थानीय पुलिस के साथ अग्निशमन विभाग की टीम मौजूद है इसके साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
यह भी पढ़ें:- Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, मेष समेत इन 04 राशियों का चमकाएंगे भाग्य
105 total views, 1 views today