Shraddha Kapoor : बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे और श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर (Siddhanth Kapoor) को बेंगलुरु पुलिस ने ड्रग (Drugs) लेने के आरोप में हिरासत में लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धांत पर पार्टी में ड्रग्स लेने का आरोप है। बेंगलुरु पुलिस ने एमजी रोड स्थित होटल पार्क के पब में चल रही रेव पार्टी में रेड मारी थी। इस पार्टी में सिद्धांत को बतौर DJ बुलाया गया था। पार्टी में सिद्धांत समेत 6 लोग ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।
सिद्धांत के पिता मुंबई में हैं। बेटे से जुड़ी खबरें उन्हें न्यूज चैनल्स से मिलीं। शक्ति कपूर का कहना है कि वह मुंबई में हैं और जल्द ही इस बारे में अपने बेटे से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि पता नहीं ये सारी खबरें कहां से आ रही हैं। शक्ति ने यह भी बताया कि सिद्धांत बेंगलुरु क्यों गए थे और वह पार्टीज में क्यों जाते रहते हैं। शक्ति कपूर ने कहा कि वह बात करेंगे तब सच सामने आएगा लेकिन इतना पता है कि यह सच नहीं हो सकता।
Shraddha Kapoor : सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु की एक रेव पार्टी में रेव के बाद पुलिस हिरासत में लिया गया है। जब शक्ति कपूर से जब पूछा गया कि क्या सिद्धांत काम के सिलसिले में बेंगलुरु गए थे। इस पर उन्होंने जवाब दिया, हां, वह डीजे है वह पार्टीज में इसीलिए जाता है। इसी वजह से वह बेंगलुरु गया था। पता नहीं ये सारी रिपोर्ट्स कहां से आ रही हैं। शक्ति कपूर ने कहा, मैं अपने बेटे से बहुत जल्द बात करूंगा और डिटेल का पता करूंगा। यह सच नहीं हो सकता।
सिद्धांत फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1997 में आई फिल्म जुड़वा से की थी। सिद्धांत अगली, जज्बा, हसीना पारकर, पलटन, हैलो चार्ली और चेहरे जैसी फिल्मों में काम किया है। सिद्धांत हाल में रिलीज हुई सीरीज भौकाल में भी नजर आए थे।
यह भी पढ़ें : Afreen Fatima के कई वीडियो प्रयागराज हिंसा के बाद हो रहे वायरल, कौन हैं आफरीन जिनके समर्थन में JNU में हो रहे प्रदर्शन
यह भी पढ़ें : History of June 13 : तीरंदाज दीपिका कुमारी का आज है जन्मदिन, जानें आज का इतिहास
Shraddha Kapoor : उन्होंने भागमभाग, चुप चुप के और भूल भुलैया जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम भी किया है। साल 2020 में शक्ति कपूर की बेटी से नारकोटिक्स ड्रग्स ब्यूरो ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सवाल किए थे। यह मामला काफी चर्चित रहा था।
847 total views, 1 views today