Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब तक फैंस के दिल में बहुत खास जगह बना रखती हैं। एक्ट्रेस की जर्नी लोगों के बींच कॉफी अच्छी रही है। बता दें कि एक्ट्रेस के पापा नहीं हैं। ऐसे में हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट के दौरान पिता के जाने से लाइफ पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में खुलकर बात की। वो कहती हैं कि सालों बाद भी उनके पिता के जाने का गम दूर नहीं हो पाया है। आइए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा ने अपने पापा को लेकर क्या कहा?
पिता के खोने का दुख
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने ‘रीड द रूम’ पॉडकास्ट के दौरान अपनी जर्नी को शेयर किया। उन्होंने पिता को खोने के बारे में भी बात की है। एक्ट्रेस कहती हैं कि पिता के निधन के बाद मुझे धीरे-धीरे पता चला कि ये दर्द कभी दूर नहीं होगा। एक्ट्रेस कहती हैं कि अगर आप यह सोचेंगे कि दर्द से आप उबर जाएंगे तो ऐसा कभी नहीं होने वाला है। वो हमेशा आपके साथ रहता है।
प्रियंका कहती हैं कि ऐसे भी दिन होंगे कि आप उस दर्द को याद करते रहेंगे और ऐसा भी हो सकता है कि आप जब तक आप उनकी फोटो न देखें तो आपको कुछ याद नहीं आएगा।
कैंसर की वजह से पिता की मौत
प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा का निधन साल 2013 में कैंसर की वजह से हुआ था। एक्ट्रेस ने हाथ की कलाई पर एक टैटू भी बनाया है, जिस पर डैडी लिटिल गर्ल लिखा है।
एक्ट्रेस का शफर हार्ड वर्क
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा आज लोगों के लिए एक इंस्पिरेशन का जरिया है। लोग उन्हें सुनना और देखना पसंद करते हैं। एक्ट्रेस का फर्श से अर्श तक का सफर हार्ड वर्क जर्नी को दिखाता है।
यह भी पढ़ें:- Lok Sabha Elections: ओम प्रकाश राजभर ने दिखाई मंत्रीपद की धौंस, कही ये बड़ी बात
104 total views, 1 views today