CM Arvind Kejriwal: लोकसभा चुनाव के साथ-साथ देश में सियासत भी गर्म हैं। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले मामले में जमानत मिल चुकी है। जिसके बाद से केजरीवाल पार्टी के लिए चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। इस बार उनके तेवर अलग ही दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल, शनिवार यानी 11 मई को AAP दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिल्ली सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी पर बड़ा आरोप लगते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी एक खतरनाक मिशन पर काम कर रहे हैं। अगर ये चुनाव जीत गए तो दो महीने के अंदर में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बदल देंगे।
सीएम केजरीवाल के अलग तेवर
दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ये सब कुछ आम आदमी पार्टी के दफ्तर में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा है। इस प्रेस वार्ता में पत्रकारों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, “PM मोदी एक बहुत ही खतरनाक मिशन पर काम कर रहे हैं। जिसका नाम है One Nation One Leader… मोदी देश के सारे नेताओं को खत्म करना चाहते हैं… वो इस मिशन को दो स्तर पर चला रहे हैं…. जितने भी विपक्षी नेता हैं वो उन सभी को जेल… बीजेपी के सारे नेताओं को निपटा देंगे…. अगर ये चुनाव जीत गए तो चाहे ममता हों या, स्टालिन, उद्धव सब जेल में होंगे। इन्होंने आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे नेताओं का करियर खत्म कर दिया। मुझसे लिखकर ले लो सब..अगर वो एक बार फिर चुनाव जीते तो दो महीने के अंदर में उत्तर प्रदेश का CM बदल देंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि, “हमारे इस देश में बदलाव का दौर चल रहा है। मैंने आम जनता, लोगों, राजनीतिक विशेषज्ञों से सभी से बात की है। मेरा आकलन है कि 4 जून के बाद बीजेपी सरकार नहीं आएगी।”
यह भी पढ़ें:- Mother’s Day: मई के दूसरे रविवार को क्यों मनाया जाता है Mother’s Day ? जानें कैसे हुई शुरुआत?
69 total views, 1 views today