Maharashtra : बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस आज शाम सात बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। इससे पहले कहा जा रहा था कि वे कल शपथ लेंगे, लेकिन अब आज ही उनकी ताजपोशी होगी।
देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे आज शाम 7 बजे राजभवन में शपथ लेंगे। एकनाथ शिंदे और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस राजभवन के लिए उनके आवास से रवाना हो गए हैं। फडणवीस मुख्यमंत्री और शिंदे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
Maharashtra : इससे पहले फडणवीस के आवास पर एकनाथ शिंदे पहुंचे और दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक मुलाकात चली। इसके बाद दोनों नेता राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के लिए निकले हैं। राजभवन में दोनों नेता विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंपेंगे।
170 विधायकों का समर्थन है बीजेपी को –
Maharashtra : शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे 10 दिन के बाद मुंबई पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट से सीधे वह देवेंद्र फडणवीस के आवास पर पहुंच चुके हैं। फडणवीस के घर सागर बंगले में दोनों की मुलाकात चल रही है। यहां से दोनों नेता राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करने वाले हैं।
इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि महाराष्ट्र में आज ही शपथग्रहण हो सकता है। राज्यपाल को शिंदे 49 विधायकों के समर्थन का खत सौंपने जा रहे हैं। फडणवीस और शिंदे राज्यपाल से मिलकर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि आज ही देवेंद्र फडणवीस सीएम और एकनाथ शिंदे डेप्युटी सीएम की शपथ ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें : O P Rajbhar ने अखिलेश पर साधा निशाना – मुलायम के दम पर CM बने थे अखिलेश, AC कमरों से निकलकर क्षेत्र में करें कुछ काम
Maharashtra : भाजपा नेता गिरीश महाजन ने बृहस्पतिवार को दावा किया था कि महाराष्ट्र में उनकी पार्टी को 170 विधायकों का समर्थन हासिल है, जो सरकार बनाने के लिए 288 सदस्यीय सदन में आवश्यक बहुमत के आंकड़े 145 से कहीं अधिक है।
उद्धव ठाकरे के बुधवार रात को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद एकनाथ शिंदे की अगुवाई में शिवसेना के बागी विधायकों के समर्थन से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में सत्ता में लौटने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें : Maharashtra की नई सरकार में एकनाथ शिंदे बन सकते हैं डिप्टी सीएम, भाजपा के पाले में जा सकते हैं एनसीपी और कांग्रेस के कई विधायक
524 total views, 1 views today