हाथ में बुध पर्वत पर बहुत सी रेखाएं मिलती हैं, लेकिन इसमें से खड़ी रेखाएं बेहद खास होती हैं। शुभ अवस्था में बुध पर्वत होना व्यक्ति का रोज नए लोगों से संपर्क को दर्शाता है। ऐसे लोग बुद्धिमान होते हैं और हमेशा नए काम को करने की रुचि रखते हैं। यदि बुध पर्वत पर कई खड़ी रेखाएं हैं तो व्यक्ति व्यापार में उच्च सफलता को प्राप्त करता है। ऐसे लोग व्यापार में असाधारण सफलता हासिल करते हैं। हालांकि ये सभी परिणाम उस स्थिति में मिलते हैं जब बुध पर्वत शुभ स्थिति में हो। ऐसे लोगों में सामजस्य की क्षमता बहुत अधिक होती है। इन लोगों में व्यापार में पूर्वानुमान का गुण पाया जाता है।
हाथ में बुध पर्वत पर बहुत सी रेखाएं मिलती हैं, लेकिन इसमें से खड़ी रेखाएं बेहद खास होती हैं। शुभ अवस्था में बुध पर्वत होना व्यक्ति का रोज नए लोगों से संपर्क को दर्शाता है। ऐसे लोग बुद्धिमान होते हैं
यदि बुध पर्वत पर एक खड़ी रेखा हो तो भी इसके शुभ परिणाम मिलते हैं। ऐसे जातक धनवान होते हैं। बुध पर्वत पर आड़ी रेखाएं वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नए विचार को भी दर्शाती हैं। इस तरह के लोग कुछ नया करने के लिए निरंतर जुटे रहते हैं, लेकिन यदि बुध पर्वत शुभ स्थिति में नहीं है तो आडी रेखा का अर्थ बदला जाएगा। इस स्थित में लोग स्वार्थी हो जाते हैं और ये केवल अपने मतलब की बात करते हैं।
770 total views, 1 views today