Lucknow : उत्तर प्रदेश में अपने बयानों के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाले सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर को योगी सरकार ने Y कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया करा दी है।उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी संग गठबंधन में रहते हुए अखिलेश यादव के खिलाफ खुलकर बैटिंग कर रहे सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इसे राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को वोट देने के बदले में तोहफे के तौर पर देखा जा रहा है, मगर खुद सुभासपा में बताया है कि आखिर योगी सरकार ने राजभर को वाई श्रेणी की सुरक्षा क्यों प्रदान की है।
Lucknow : सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान मिलने पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर ओम प्रकाश पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि खुद ओम प्रकाश राजभर ने योगी सरकार से सुरक्षा की मांग की थी। उन्होंने कहा कि गाजीपुर में हुए बवाल के बाद ही ओपी राजभर ने राज्य सरकार से सुरक्षा की मांग कर ली थी। इतना ही नहीं, कई महीनों से लगातार ओम प्रकाश राजभर पर हमले का प्रयास हो रहा था। इस वजह से योगी सरकार ने उन्हें सुरक्षा दी है।
बता दें कि ओपी राजभर की सुभासपा ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सपा के साथ गठबंधन किया था। वहीं सपा ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष दलों के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का ऐलान किया था। लेकिन ओपी राजभर ने गठबंधन से अलग जाकर एनडीए उम्मीदवार को वोट किया।
Lucknow : बता दें कि ओपी राजभर योगी सरकार के पहले कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री भी रहे थे। लेकिन 2022 विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा से अलग होकर सपा के साथ चुनाव लड़ा। जिसमें उनकी पार्टी सुभासपा 17 सीटों पर उतरी थी और 6 सीटें जीती है। लेकिन सपा और सुभासपा के बीच रिश्तों में चुनाव के बाद ही खटास आने लगी। इस बीच राजभर ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिया।
यह भी पढ़ें : History of July 22 : आज पूरा देश मना रहा है राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस, जानें आज का इतिहास
441 total views, 1 views today