CWG 2022 : बर्मिंघम में हो रहे 22 वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के पदकों का खाता सिल्वर से खुला गया है। महाराष्ट्र के सांगली में सड़क किनारे चाय-पकोड़ा बेचेने वाले के बेटे संकेत सागर ने वेटलिफ्टिंग में 55 किलोग्राम भार-वर्ग में कमाल का प्रदर्शन किया। दुर्भाग्य से चोटिल होने के कारण वह गोल्ड नहीं जीत पाए।
संकेत के लिए यह अच्छी बात रही कि 11 प्लेयर्स में वह अकेले वेटलिफ्टिर थे जिन्होंने स्नैच के तीनों अटेम्प्ट में कोई फाऊल नहीं किया। उन्होंने स्नैच में अपने पहले ही प्रयास में 107 किलोग्राम वजन उठाया। दूसरी बार में 111 किलोग्राम वजन उठाया। तीसरे प्रयास में 113 किलोग्राम वजन उठाया। इस राउंड में वह पहले स्थान पर रहे। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में वह दूसरे स्थान पर रहे।
बहन काजोल सागर भी करती हैं वेटलिफ्टिंग –
CWG 2022 : संकेत ने क्लीन एंड जर्क में अपने पहले प्रयास में ही 135 किलोग्राम वजन उठाया। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 139 किलोग्राम भार उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं रहे और उनका हाथ भी चोटिल हो गया। तीसरे प्रयास में उन्होंने 142 किलोग्राम उठाने का प्रयाय किया, लेकिन दर्द के कारण वह असफल रहे। वह चोट से कराहते दिखे।
तीन बार के राष्ट्रीय चैंपियन और पिछले साल दिसंबर में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता संकेत अभी भी एक स्थिर नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके परिवार की हालत काफी खराब है। उनकी बहन भी वेटलिफ्टिंग करती हैं। काजोल सागर हरियाणा के पंचकुला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जीतकर चर्चा में आई थीं।
यह भी पढ़ें : Twitter Report : मीडिया संस्थानों एवं पत्रकारों के ट्वीट पर सरकार की है टेढ़ी नजर
572 total views, 1 views today