अभी तक हम सभी ने जमीन पर शहर और नई-नई कालोंनियों को बसते हुए देखा है। लेकिन अब आने वाले समय में आपको पानी पर तैरते हुए शहर भी दिखाई देंगे। साइंस और टेक्नोलॉजी इतनी विकसित हो गई है कि शायद कुछ भी नामुमकिन नहीं है। पानी पर तैरते हुए शहर में भी सभी सुविधाएं होंगी जो जमीन पर बसने वाले शहरों में होती हैं। आइए हम आपको दुनिया की पहली फ्लोटिंग सिटी (तैरते हुए शहर) के बारे में बताते हैं।
दुनिया की पहली फ्लोटिंग सिटी बनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस तैरते हुए शहर को पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगह मालदीव में बनाया जाएगा। कुछ दिनों पहले ही फ्लोटिंग सिटी बनाने के लिए Maldives सरकार और Dutch Docklands में डील पक्की हुई है। इस तैरते शहर के लिए फ्लोटिंग सिटी के पहले ब्लॉक को अगस्त महीने में तैयार कर दिया जाएगा जिसको लेकर काम किया जा रहा है। इसी महीने समुद्री क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन को बने लैगून में स्थापित करने की योजना है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फ्लोटिंग सिटी में आप और हम जैसे लोग भी जाकर बस सकते हैं। अपना डेली का काम कर सकते हैं और घूमने-फिरने का पूरा मजा ले सकते हैं। इस फ्लोटिंग सिटी में कई लग्जरी सुविधाओं के साथ मॉडर्न लाइफस्टाइल होगी। यह फ्लोटिंग सिटी 500 एकड़ में फैली हई है, जिसमें 5 हजार घर होंगे।
फ्लोटिंग सिटी में मकानों का पहला ब्लॉक इसी महीने हो जाएगा तैयार –
बताया जा रहा है कि दुनिया के पहले फ्लोटिंग सिटी में मकानों का पहला ब्लॉक इसी महीने तैयार हो जाएगा, जिसमें कई लग्जरी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। इस फ्लोटिंग सिटी में होटल्स, दुकान, रेस्टोरेंट भी होंगे। इस सिटी में बिजली सप्लाई के लिए अपना खुद का एक अलग स्मार्ट ग्रिड होगा। यह सिटी एक बड़े शिप की तरह न बनाकर अलग-अलग ब्लॉक्स के रूप में बनाई जा रही है। इसके साथ ही समुद्र के लहरों के असर को कम करने के लिए सिटी के आस-पास अलग-अलग इलाकों में नेचुरल कोराल डेवलप किए जा रहे हैं, जो लहरों के लिए ब्रेकर की तरह काम करेंगे।
553 total views, 1 views today