America के न्यूयॉर्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। ये प्रतिमा क्वीन्स काउंटी के एक हिंदू मंदिर के बाहर स्थापित की गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 6 लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पिछले 2 हफ्ते में तोड़फोड़ की ये दूसरी घटना है। इसके पहले 3 अगस्त को भी कुछ लोगों ने इसी मूर्ति को गिरा दिया था।
पुलिस ने कहा- घटना साउथ रिचमंड हिल स्थित श्री तुलसी मंदिर के पास की है। रात 1:30 बजे करीब 6 अज्ञात लोग आए। उन्होंने यहां स्थापित महात्मा गांधी की आदमकद मूर्ति तोड़ दी। अज्ञात लोगों ने मंदिर के बाहर सड़क पर ग्रैंडपी और डॉग (कुत्ता) भी लिख दिया। इसके बाद सभी कार में बैठकर भाग गए।
America में पहले भी हो चुकी हैं इस तरह की घटनाएं –
America में बापू की प्रतिमा के साथ पहले भी तोड़-फोड़ की ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। 26 जनवरी 2022 को खालिस्तान समर्थकों ने वॉशिंगटन डीसी में गांधी प्रतिमा को अपवित्र करने का प्रयास किया था। खालिस्तानियों ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर अपना झंडा लगा दिया था। जनवरी 2021 में कैलिफोर्निया के सेंट्रल पार्क में बापू की 6 फुट ऊंची प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया।
इससे पहले दिसंबर 2020 में वॉशिंगटन में भारतीय दूतावास के सामने मौजूद बापू की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया। ये काम भी खलिस्तान समर्थकों ने किया था। इससे पहले जून 2020 में भी दूतावास के बाहर गांधी की प्रतिमा को स्प्रे पेंटिंग से नुकसान पहुंचाया।
यह भी पढ़ें : America ने अलकायदा सरगना अल जवाहिरी को एक ड्रोन स्ट्राइक में मार गिराया, 12 महीने से काबुल में था छिपा
572 total views, 1 views today