उत्तर प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का इंतजार खत्म हो गया है। बीजेपी अध्यक्ष की रेस में जाट नेता Bhupendra Singh Chaudhary ने बाजी मार ली है। भूपेंद्र सिंह चौधरी के नाम का ऐलान कर दिया गया। भूपेंद्र सिंह चौधरी को जाट बिरादरी और पश्चिमी यूपी में मजबूत पकड़ रखने का तोहफा दिया गया है।
भूपेंद्र सिंह की पकड़ का ही नतीजा रहा कि यूपी के पिछले चुनाव में बीजेपी ने भले ही पूर्वांचल में उम्मीद के अनुसार सफलता नहीं हासिल की लेकिन पश्चिमी यूपी मे किसान आंदोलन के बाद भी शानदार जीत मिली थी।
पार्टी महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी पत्र में कहा गया है, ‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने Bhupendra Singh Chaudhary, सदस्य विधान परिषद को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।’
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं Bhupendra Singh Chaudhary –
भूपेंद्र चौधरी ने बुधवार को देर शाम भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी। वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंत्रिपरिषद में पंचायती राज मंत्री हैं।
Bhupendra Singh Chaudhary की नियुक्ति को राजनीतिक रूप से प्रभावी जाट समुदाय को साधने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। केंद्र सरकार के विवादास्पद तीन कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में एक साल तक चले आंदोलन में जाट समुदाय ने अग्रणी भूमिका निभायी थी।
चौधरी स्वतंत्र देव सिंह का स्थान लेंगे जो इस समय योगी सरकार में मंत्री हैं। मुख्यमंत्री योगी पूर्वी उत्तर प्रदेश से हैं। ऐसे में भाजपा चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त कर क्षेत्रीय संतुलन भी साधना चाहती है। चौधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं।
यह भी पढ़ें : झारखंड के CM Hemant Soren की रद्द हो सकती है विधायकी, चुनाव आयोग ने राज्यपाल को भेजी रिपोर्ट
910 total views, 1 views today