Twin Tower दिल्ली से सटे नोएडा में कुतुबमीनार से ऊंचे दो रिहायशी टावर एक ब्लास्ट के साथ मिट्टी में मिल गए। जानकारी के मुताबिक, तय योजना के तहत नोएडा में सुपरटेक बिल्डर के ट्विन टावर (सियान और एपेक्स) को रविवार को दोपहर 2:30 पर 3700 किलोग्राम बारूद से विस्फोट किया गया। इसके बाद 9 से 13 सेकेंड के भीतर दोनों टावर नीचे आ गए।
![Twin Tower](https://www.financialexpress.com/wp-content/uploads/2022/08/demolition.jpg)
बिल्डिंग गिरते ही चारों ओर मलबे का धुआं ही धुआं देखने को मिला। जब ट्विन टावर को गिराया गया तो यहां मौजूद लोगों को एक तेज धमाका सुनाई दिया। लोगों को धरती कांपते हुई भी महसूस हुई। देखते ही देखते पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया।
Twin Tower गिरने से नहीं हुआ कोई नुकसान –
जानकारी के मुताबिक, ट्विन टावर गिराए जाने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाए गए सभी कदम ठीक बैठे।
ट्विन टावर में धमाका होते ही पूरी बिल्डिंग पलक झपकते ही नीचे गिर गई। लेकिन धूल का गुबार हर तरफ फैल गया। फिलहाल धूल को कम करने का काम शुरू हो चुका है। इसके लिए पहले से तैनात की गई स्मोक गन्स का सहारा लिया जा रहा है। इसके अलावा पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है।
स्पॉट पर सी इन डी वेस्ट उठाने के लिए क्विक रिस्पांस टीम पुहंच गई है। टीम को उम्मीद है कि 1 घंटे के अंदर आस पास रोड का सारा कंस्ट्रक्शन वेस्ट क्लियर कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : यूपी बीजेपी की कमान संभालने वाले Bhupendra Singh Chaudhary का कैसा रहा अब तक का राजनीतिक सफर..
607 total views, 1 views today