Kalyan Chaubey : भारत के पूर्व गोलकीपर कल्याण चौबे (Kalyan Chaubey) को ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। इसी के साथ AIFF के 85 साल के इतिहास में पहली बार कोई पूर्व खिलाड़ी अध्यक्ष बना है।
![Kalyan Chaubey](https://static.toiimg.com/thumb/msid-93947436,width-400,resizemode-4/93947436.jpg)
45 वर्षीय कल्याण चौबे ने शुक्रवार को हुए चुनाव में भारतीय फुटबॉल के दिग्गज और क्लब टीम के पूर्व साथी बाईचुंग भूटिया को 33-1 के अंतर से हराया।
Kalyan Chaubey : AIFF में प्रेसिडेंट पोस्ट के अलावा अन्य पोस्ट पर भी चुनाव हुए। एनए हैरिस को AIFF का वाईस प्रेसिडेंट चुना गया है। वो कर्नाटक के शांतिनगर से कांग्रेस के MLA हैं। हैरिस को वोटिंग के दौरान 29 वोट मिले जबकि 5 वोट उनके खिलाफ थे। अरूणाचल प्रदेश के किपा अजय ने 32-1 की लीड से कोषाध्यक्ष का पद जीता। AIFF के बचे हुए 14 पोस्ट पर सदस्यों का चुनाव निर्विरोध रहा।
Kalyan Chaubey ने ली है प्रफुल्ल पटेल की जगह-
कल्याण चौबे ने प्रफुल्ल पटेल की जगह ली है। वह भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व गोलकीपर थे और 1997-98 में कोलकाता जायंट्स मोहन बगान के लिए खेल चुके हैं। पूर्व गोलकीपर कल्याण ने ईस्ट बंगाल की टीम से भी गोलकीपिंग की है।
Kalyan Chaubey : उन्होंने 1997 में इंडियन फुटबॉलर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी जीता था। 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने इन्हें बंगाल की कृष्णानगर सीट से टिकट दिया था। इस चुनाव में चौबे की हार हुई थी।
क्या था फीफा और आईएफएफ का मामला?
भारत इस साल अंडर-17 महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाला था। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन तैयारियों में जुटा हुआ था, लेकिन 16 अगस्त को फीफा ने AIFF को बैन कर दिया। भारतीय फुटबॉल का भविष्य अंधेरे में था। फीफा ने तीसरी पार्टी के दखल को कारण बताते हुए भारत पर बैन लगाया था।
यह भी पढ़ें : Supreme Court ने AIFF के प्रशासक समिति को किया रद्द, कहा- भारत में होना चाहिए अंडर-17 विश्व कप
Kalyan Chaubey : सुप्रीम कोर्ट ने इस पूरे मामले में एक कमेटी का गठन किया। इस कमेटी का काम इस पूरे मामले का निपटारा कराना था और AIFF में चुनाव करवाना था। कमेटी कार्य की वजह से फीफा ने 25 अगस्त को AIFF पर से बैन हटाया। इसी प्रक्रिया में आज चुनाव सफल रूप से खत्म हो गए हैं।
यह भी पढ़ें : हॉलीवुड में डेब्यू करेंगे Allu Arjun, फिलहाल पुष्पा-2 की शूटिंग में हैं व्यस्त
817 total views, 1 views today