International Earth Science Olympiad 2022: इंटरनेशनल अर्थ साइंस ओलंपियाड 2022 में भारतीय स्कूली छात्रों की एक टीम ने चार गोल्ड, चार सिलवर और छह ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। ओलंपियाड का आयोजन इटली के ओस्ता वैली में किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 38 देशों के दो सौ छात्रों ने इस प्रतियोगिता में लिया था।
इन छात्रों ने किया अपने देश का नाम ऊँचा
मेडल जीतने वाले भारतीय छात्रों में कीशोंग भराली दास (तमिलनाडु), भानव नंबूदरी (केरल), सोनित सिसोलेकर (महाराष्ट्र), अभिजय सिंह खेहरा (पंजाब), अविशी अग्रवाल (राजस्थान), जागृत गौर (चंडीगढ़), सिद्धांगना साहू (ओडिशा) और अरुश चौधरी (राजस्थान) शामिल थे।
प्रतियोगिता में छात्रों की चयन प्रक्रिया
दो चरणों की कठिन प्रकिया के बाद आठ छात्रों की भारतीय टीम का चयन किया गया था। पहली चरण में एक अखिल भारतीय लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 3,000 छात्रों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद दूसरा चयन जीएसआई बेंगलुरु द्वारा आयोजित दो सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए किया गया था, और इसे देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों द्वारा कंडक्ट किया गया था।
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा दिया जाता है फंड
इस कार्यक्रम को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा फंड किया गया था और स्कूली छात्रों के लिए एक आउटरीच पहल के रूप में इस ओलंपियाड का आयोजन भारतीय भूवैज्ञानिक सोसायटी, बेंगलुरु द्वारा किया गया था।
इंटरनेशनल अर्थ साइंस ओलंपियाड-2022 में भारतीय स्कूली छात्रों की टीम की तरफ से चार स्वर्ण, चार रजत और छह कांस्य पदक जीतकर अपने देश का नाम ऊँचा किया है।
यह भी पढ़ें :यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा, 20 साल के ड्राइवर का टुकड़ों में मिला शव
522 total views, 1 views today