मणि रत्नम की मोस्ट अेवेटेड फिल्म पोन्नियन सेल्वन-1 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 1000 साल पहले चोल साम्राज्य के युग पर आधारित है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार चियान विक्रम और ऐश्वर्या राय बच्चन लीड रोल में हैं। इसके अलावा कृति, जयराम रवि, ऐश्वर्या लक्ष्मी और शोभिता धूलिपाला भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म के डायेक्टर मणि रत्नम है।
पोन्नियर सेल्वन का अर्थ होता है- पोन्नि का पुत्र। पोन्नियर सेल्वन-1 दो पार्ट में बन रही है, जो इसी नाम से लिखी गई कल्कि की किताब पर आधारित है। यह दक्षिण भारत में लंबे समय तक शासन करने वाले चोल साम्राज्य की कहानी है। पीएस- I पांच भाषाओं में 30 सितंबर को रिलीज होगी। इसका ट्रेलर भी पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है। ‘पोन्नियन सेल्वन-I’ के हिंदी ट्रेलर को एक्टर अनिल कपूर ने आवाज दी है।
पोन्नियर सेल्वन-1 में ऐश्वर्या राय बच्चन रानी नंदिनी के किरदार में नजर आएंगी। वह इस फिल्म के जरिए 4 साल बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। पोन्नियर सेल्वन-1 ( PS-1) में जयराम रवि, सरथकुमार प्रभु और ऐश्वर्या लक्ष्मी जैसे स्टार्स भी हैं। इस फिल्म से पहले ऐश्वर्या राय और मणिरत्नम ने ‘गुरु’, ‘रावण’ और ‘इरुवर’ जैसी फिल्में साथ की थीं।
यह भी पढ़े : KGMU के कर्मचरियों ने अपने आंदोलन को किया स्थगित, मरीजों को मिली राहत
453 total views, 1 views today