Navratri 2022 : शारदीय नवरात्रि का पर्व नजदीक आ रहा है। 25 सितंबर को पितृ पक्ष का समापन हो रहा है। और इसके बाद अगले दिन 26 सितम्बर को नवरात्रि की शुरुआत होगी। 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक नवरात्रि के महापर्व की धूम रहेगी।
मान्यता है कि इन दिनों मां अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर से हो रही है। नवरात्रि में पूरे नौ दिन देवी मां के अलग-अलग स्वरूपों की आराधना की जाती है। माना जाता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा भक्तों के घर में प्रवेश करती हैं। ऐसे में मां के आगमन से पहले कुछ काम जरूर निपटा लेना चाहिए।
Navratri 2022 में मां के आगमन से पहले निपटा लें ये जरूरी काम-
Navratri 2022 : नवरात्रि शुरू होने से पहले पूरे घर की साफ-सफाई कर लें। जिस घर में गंदगी होती है या जो घर अव्यवस्थित होता है वहां माता रानी नहीं जाती हैं। अगर दुर्गा मां की कृपा चाहते हैं तो आज ही अपने घर की सफाई कर लें।
सफाई करने के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें। इसके बाद घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं। मां के स्वागत के लिए दरवाजे पर स्वास्तिक बनाना बहुत शुभ माना जाता है।
Navratri 2022 : नवरात्रि में नौ दिनों तक दाढ़ी-मूंछ बनवाना, बाल या नाखून काटना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए नवरात्रि शुरू होने से पहले ही ये सारे जरूरी कार्य निपटा लेने चाहिए।
नवरात्रि में नौ रंगों का विशेष महत्व होता है। मां के हर एक स्वरूप का एक अलग रंग माना जाता है। इन नौ दिनों के मुताबिक अपने कपड़ों का चयन पहले ही कर लें।
अगर आप मांसाहारी हैं तो नवरात्रि शुरू होने से पहले घर में रखे सारे तामसिक भोजन हटा दें। नवरात्रि के दिनों में पूरी तरह सात्विकता का पालन करना चाहिए।
यह भी पढ़ें : 1 अक्टूबर को देश में शुरु होगी 5G मोबाइल सेवा, पीएम मोदी करेंगे लान्च- प्रगति मैदान में होगा आयोजन
439 total views, 1 views today