सोमवार को इलेक्शन कमीशन ने छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। साथ ही उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा। इलेक्शन कमीशन की नोटिफिकेशन के मुताबिक बीजेपी विधायक अरविन्द गिरी की मौत से खाली हुई इस सीट के लिए 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 6 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।
गौरतलब है कि लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक अरविंद गिरी का निधन हार्ट अटैक से हुआ था। अरविंद गिरी लखीमपुर खीरी जिले के गोला सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं। तब बीजेपी विधायक के निधन के बाद बताया गया कि अरविंद गिरी बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे। छह सितंबर की सुबह उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था।
लखनऊ जाते समय अरविंद गिरी का सीतापुर में हार्ड अटैक से निधन हो गयाष अरविंद गिरी सपा, कांग्रेस और बसपा से होते हुए बीजेपी में आए थे। वे पहली बार 1996 में विधायक बने थे। जबकि 2014 का लोकसभा चुनाव भी वे लखीमपुर लोकसभा खीरी लोकसभा सीट से लड़े थे। इसके बाद 2017 और 2022 में बीजेपी के टिकट पर गोला गोकर्णनाथ के विधायक बने।
आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने सोमवार को छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया है। इन सभी सीटों पर तीन नवंबर को वोटिंग होगी।
यह भी पढ़ें : भदोही पूजा पंडाल में आग लगने से हुई 5 की मौत, 66 घायल, 42 को किया गया वाराणसी रेफर
323 total views, 1 views today