Uttar pradesh : देशभर करवा चौथ के उत्सव को लेकर रोनक हैं। सुहागने कल यानी गुरूवार को करवा चौथ की पूजा करेंगी। हाथों में मेंहदी और सोलह श्रृंगार कर अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास करेंगी। हालांकि लखनऊ में 50 महिलाएं ऐसे होंगी जो अधूरा करवा चौथ का व्रत करेंगी। ये महिलाएं व्रत तो करेंगी लेकिन इन्हें अपने पति का दीदार नहीं होगा। दरअसल ये महिलाएं कैदी हैं जो जेल में रहते हुए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। जेल प्रशासन ने भी महिला कैदियों की आस्था को देखते हुए व्रत की पूरी तैयारी कर ली है।
जिला जेल में बंद 50 महिला कैदी गुरुवार को चार दीवारी के भीतर करवा चौथ पर व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की दुआ मांगेंगी। यह महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी। महिलाओं ने घर वालों से करवा व अन्य पूजन सामग्री मंगवा ली है। इनमें से 10 महिलाएं पहली बार जेल में करवा चौथ मना रही हैं।
जेल प्रशासन ने करवा चौथ के लिए महिला बैरक के बाहर सर्किल में पूजन के इंतजाम किये हैं। बैरकों की सभी महिलाएं पूजा करेंगी। मंगलवार को कई मुलाकातियों ने जेल में बंद पत्नियों को सामग्री मुहैया करायी। जिला जेल के वरिष्ठ अधीक्षक आशीष तिवारी का कहना है कि करवा चौथ मनाने वाली महिलाएं सर्किल में पूजा पाठ करेंगी, इसके लिए अलग से इंतजाम किए हैं। यह महिलाएं निगरानी में पूजा करेंगी। उसके बाद बैरक बंद होगी। करीब आधा दर्जन महिलाओं के पति भी जेल में बंद हैं।
यह भी पढ़ें : कैटरीना कैफ की फिल्म “फोनभूत” का गीत किन्ना सोना का टीजर हुआ रिलीज
316 total views, 1 views today