भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद मोहनलालगंज कौशल किशोर के भतीजे 45 वर्षीय नंद किशोर ने बुधवार सुबह फांसी लगा ली। घर के अंदर फंदे पर नंद किशोर का शव लटका मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है। वह दुबग्गा के बेगरिया स्थित घर में रहते थे।
इंस्पेक्टर दुबग्गा ने बताया कि नंद किशोर को कमरे में फंदे पर लटका देख सुबह उनके भाई की चीख निकल पड़ी। आनन फानन में भाई ने फंदे से नंद किशोर को उतारा और उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डाक्टरों ने नंद किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस आत्महत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि नंद किशोर केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के भतीजे हैं।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री मार्च 2021 में तब चर्चा में आ गए थे, जब उनकी बहू अंकिता ने सुसाइड करने की कोशिश की थी। अंकिता ने उनके घर के बाहर पहुंचकर अपने हाथ की नस काट ली थी। उसने सुसाइड अटेम्प्ट से पहले वीडियो जारी कर अपने पति आयुष से कहा था , ‘मैं किसी से नहीं लड़ सकती क्योंकि तुम्हारे पापा सांसद और मां विधायक हैं, मेरी कोई नहीं सुनेगा।
यह भी पढ़ें : Satyendra Jain का एक और वीडियो आया सामने, मसाज के बाद अब होटल का खाना खाते दिखे, 8KG बढ़ा वजन
297 total views, 1 views today