चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का निधन हो गया है। उन्होंने 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। ल्यूकेमिया के चलते उनके शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।
आपकों बता दें कि चीन के पूर्व राष्ट्रपति 96 वर्ष के थे। तियानमेन स्क्वायर में लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शनों की समाप्ति के बाद जेमिन ने अपने नेतृत्व में देश को अलगाव से बाहर निकालने के लिए प्रयास किया था और आर्थिक सुधारों का समर्थन किया था।
जानकारी के मुताबिक पता चला है कि वर्ष 1989 के तियानमेन की कार्रवाई के बाद जियांग ने एक विभाजित कम्युनिस्ट पार्टी का नेतृत्व किया था। उन्होंने बाजार उन्मुख सुधार किये। 1997 में ब्रिटिश शासन से हांगकांग की वापसी और 2001 में विश्व व्यापार संगठन में चीन के शामिल होने की कवायद उनके समय में ही हुई थी।
वहीं 1999 में धार्मिक संप्रदाय फालुन गोंग (Falun Gong) पर भारी-भरकम कार्रवाई के लिए उनकी आलोचना की गई थी, जिसे कम्युनिस्ट पार्टी के लिए खतरे के रूप में देखा गया था।
यह भी पढ़ें : Sambhal : स्टेज पर जयमाल के दौरान दूल्हे ने की दुल्हन के साथ अश्लील हरकत, दुल्हन ने किया शादी से इन्कार
406 total views, 1 views today