जहां हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस 39 सीटें जीत कर 1 सीटों पर आगे है और बीजेपी ने 18 सीटों पर जीत हासिल की है और अभी 7 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं गुजरात में भाजपा ने 139 सीटें जीत ली है और 17 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। जबकि कांग्रेस ने 14 सीटें जीत ली है और 3 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।
भूपेन्द्र पटेल ने तोड़ा नरेन्द्र मोदी का रिकॉर्ड
गुजरात में भाजपा ने 156 सीटों के साथ जीत का नया रिकॉर्ड बना दिया है। कांग्रेस ने 1985 में माधव सिंह सोलंकी की अगुआई में 149 विधानसभा सीटें जीती थीं। वहीं, नरेंद्र मोदी के CM रहते भाजपा ने 2002 के चुनाव में 127 सीटें जीती थीं। इस जीत के साथ भाजपा ने दोनों रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
इस ऐतिहासिक जीत के बाद 12 दिसंबर को गांधीनगर में विधानसभा के पीछे हेलीपैड मैदान में CM की शपथ होगी। दिलचस्प बात यह है चुनाव प्रचार के दौरान PM मोदी ने कहा था- नरेंद्र का रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ेंगे। चुनाव नतीजों में बिलकुल यही नजर आ रहा है। भाजपा समर्थक जश्न मना रहे हैं।
गुजरात में BJP की विराट जीत के बाद पीएम मोदी ने गुजरात की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा- गुजरात आपका धन्यवाद। ऐसे नतीजे देखकर मैं अभिभूत हूं। लोगों ने विकास की राजनीति को अपना आशीर्वाद दिया है और यह भी बता दिया है कि वे और भी इस विकास को और भी तेजी से जारी रखना चाहते हैं। मैं गुजरात की जन-शक्ति के आगे सिर झुकाता हूं।
Thank you Gujarat. I am overcome with a lot of emotions seeing the phenomenal election results. People blessed politics of development and at the same time expressed a desire that they want this momentum to continue at a greater pace. I bow to Gujarat’s Jan Shakti.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 8, 2022
राज बदला, रिवाज है कायम
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जनता ने रिवाज कायम रखते हुए राज बदल दिया है। यानी, इस बार भी चुनाव में सत्ता बदली है। राज्य की 68 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। ताजा आंकड़ों में कांग्रेस ने बहुमत के लिए जरूरी 35 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस अब तक 39 सीटें जीत चुकी है, जबकि 1 पर आगे है।
भाजपा 18 सीटें जीत चुकी है और 7 पर आगे चल रही है। इसके अलावा 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वहीं MCD चुनाव में भाजपा को हराने वाली आम आदमी पार्टी पहाड़ में खाता भी नहीं खोल पाई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नतीजों के बाद इस्तीफा दे दिया है। इधर, कांग्रेस में CM चुनने के लिए मंथन जारी है। वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह रेस में आगे हैं।
हिमांचल प्रदेश में जीत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहली प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने कहा, ”हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद. सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई. आपका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है. फिर से आश्वस्त करता हूं, जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे।”
हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद।
सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई। आपका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है।
फिर से आश्वस्त करता हूं, जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 8, 2022
यह भी पढ़ें : Manoj Bajpai की मां गीता देवी का दिल्ली में निधन, पिछले साल अक्टूबर में पिता का हुआ था स्वर्गवास
301 total views, 1 views today